नए साल की शुरुआत पूर्व 24*7 चैंपियन समीर सिंह के लिए काफी शानदार हुई है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का ऐलान किया है कि उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस गुरप्रीत ग्रेवाल के साथ शादी कर ली है। यह भी पढ़े: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स- 7 फरवरी, 2020समीर और उनके भाई सुनील को WWE टीवी पर सिंह ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। एक समय में वो भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के साथ भी जुड़े हुए थे। वो बॉलीवुड गिमिक में नजर आते हैं और ज्यादातर समय उन्हें 205 लाइव में देखा जाता है। गुरप्रीत और समीर सिंह ने वैंकूवर में शादी की और इसका अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए सभी को दिया है। View this post on Instagram Thank you for making me a better person, while helping me grow mentally and spiritually. You stood by me no matter what the obstacle was and now life just feels so much more better with you in it. 💍❤️ A post shared by Samir Singh - WWE Superstar (@harvsihra_wwe) on Feb 6, 2020 at 4:07pm PSTसमीर सिंह ने अपने पोस्ट पर शानदार कैप्शन देते हुए लिखा, "मुझे बेहतर इंसान बनाने के लिए शुक्रिया। आप मेरे साथ हर वक्त रहे और अब आपके जिंदगी में आने से सही में काफी अच्छा लग रहा है।"समीर सिंह का असली नाम हरविंदर हैं और WWE के बाहर वो कई मूवी में भी काम कर चुके हैं। शायद वहीं पर काम करते हुए अपनी वाइफ गुरप्रीत से मिले होंगे।। हरविंदर अपने भाई गरविंदर से 3 साल छोटे हैं, जोकि WWE में सुनील सिंह के नाम से जाने जाते हैं। समीर सिंह जहां 5 बार 24*7 चैंपियन रहे हैं, तो उनके भाई सुनील सिंह 6 बार 24*7 चैंपियन रहे हैं। आपको बता दें कि समीर सिंह की पत्नी गुरप्रीत ग्रेवाल पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस बीच उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल जैसे फेमस एक्टर के साथ भी काम किया हुआ है। अब देखना होगा कि क्या शादी के बाद समीर सिंह की किस्मत में बदलाव आता है और वो ज्यादा सफलता हासिल कर पाएंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं