Mariah May WWE Name Change: WWE में हाल ही में एक बहुत बड़ा डेब्यू हुआ है। पूर्व AEW स्टार मरिया मे (Mariah May) ने NXT के आखिरी शो में आकर फैंस को एकदम ही हैरान कर दिया। अब उनके भविष्य को लेकर सभी में बहुत ज्यादा उत्साह है। मरिया को डेब्यू के दौरान उनके नाम से नहीं बुलाया गया और ना ही उन्होंने अपने नाम का उपयोग किया। इसी वजह से फैंस के मन में उनके नेम चेंज को लेकर संदेह था। अब एक रिपोर्ट में अहम जानकारी आई है। WrestleVotes के TC ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि मरिया मे को नया नाम मिलने वाला है। अभी तक यह क्लियर नहीं है कि WWE ने ऐसा फैसला क्यों लिया और नया नाम क्या हो सकता है। पिछले कुछ समय में WWE ने किसी नाम के लिए ट्रेडमार्क भी फाइल नहीं किया है। इसी वजह से मरिया के नए नाम पर भी अपडेट नहीं है लेकिन यह चीज साफ तौर पर लग रही है कि उन्हें अलग नाम से बुलाया जाने वाला है। उन्होंने पोस्ट में लिखा,"जब चीजें तय हो जाएंगी, तो फिर उन्हें (मरिया मे) नया नाम मिलने वाला है।"आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:WWE NXT में डेब्यू पर मरिया मे ने क्या कहा?NXT के पिछले हफ्ते के एपिसोड में जेसी जेन ने स्टैफनी वकेर को हराकर विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। इसी चीज को लेकर जेसी और उनकी साथियों ने NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में बात की। जेसी ने खुद की तारीफ की और NXT विमेंस चैंपियन के रूप में साबित करने का दावा किया। रोस्टर की कुछ अन्य स्टार्स ने रिंगसाइड पर एंट्री की और जेन को चैलेंज करने की इच्छा जताई। बाद में इन रेसलर्स के बीच ब्रॉल हुआ। अचानक से लाइट बंद हुई और पोडियम के ऊपर मरिया मे नजर आईं। मरिया ने खुद को WWE का भविष्य बताया और कहा कि वो NXT विमेंस चैंपियनशिप के पीछे आने वाली हैं। मरिया ने आते ही डेवलपमेंटल ब्रांड की टॉप चैंपियनशिप को अपना लक्ष्य बना लिया है। आने वाले किसी इवेंट में उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है। View this post on Instagram Instagram Post