WWE में डेब्यू करने वाले पूर्व AEW स्टार को मिला नया नाम, पहले मैच का भी हुआ ऐलान, रिंग में मचेगा धमाल

WWE
फेमस स्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Ricky Starks Gets New Name: WWE NXT का एपिसोड पिछले हफ्ते शानदार रहा था। पूर्व AEW स्टार रिकी स्टार्क्स (Ricky Starks) ने जबरदस्त अंदाज में डेब्यू किया था। रिकी को देखते ही फैंस खुश हो गए थे। NXT के लेटेस्ट एपिसोड में स्टार्क्स का ऐवा रैन के साथ सैगमेंट हुआ। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। आपको बता दें अब वो रिकी सेंट्स नाम से जाने जाएंगे। वो ऑफिशियल तौर पर कंपनी के साथ जुड़ गए हैं।

Ad

रिकी सेंट्स ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने इस हफ्ते हुए सैगमेंट में कहा कि वो NXT चैंपियनशिप जीतकर टॉप सुपरस्टार बनना चाहते हैं। उसके बाद ईथन पेज ने एंट्री की और उनके ऊपर नकल करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच तगड़ी बहस देखने को मिली। जे'वॉन एवंस ने भी मौके का फायदा उठाकर अचानक पेज पर हमला कर दिया। इसके बाद वेस ली ने आकर रिकी के ऊपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो सबसे पहले सेंट्स का सामना करेंगे। हालांकि, सेंट्स ने ली के ऊपर अटैक कर उन्हें रिंग के बाहर कर दिया।

Ad

शो के दौरान बैकस्टेज बाद में ऐवा रैन ने अगले हफ्ते के लिए ईथन पेज और वेस ली का जे'वॉन एवंस और रिकी सेंट्स के खिलाफ मैच तय कर दिया। WWE रिंग में रिकी का ये पहला मुकाबला होगा। फैंस को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। कंपनी ने उनका डेब्यू शानदार अंदाज में कराया है। इसका मतलब है कि आगे जाकर उन्हें तगड़ा पुश मिल सकता है।

Ad

WWE सुपरस्टार रिकी सेंट्स का टैग टीम मैच में कैसा रहेगा प्रदर्शन?

रिकी सेंट्स को रिंग में मैच लड़े हुए बहुत लंबा समय हो गया है। 30 मार्च, 2024 को AEW Collision के एपिसोड मे उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद उन्हें मौके नहीं दिए गए। रिकी ने इसके बाद अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का इंतजार किया। खैर उन्होंने अब WWE की दुनिया में कदम रख लिया है। एक अच्छी उम्मीद से वो यहां पर आए हैं। कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है। सभी की नज़रें अब अगले हफ्ते उनके होने वाले टैग टीम मैच पर होंगी। देखना होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। आपको बता दें रिकी को हमेशा से रिंग में तगड़े मूव्स लगाने के लिए जाना जाता है। अब वो NXT में कमाल करते हुए नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications