WWE डेब्यू के बाद पूर्व AEW स्टार ने किया शॉकिंग ऐलान, बड़े शो में लेंगे करियर का सबसे अहम फैसला

Ujjaval
रिकी स्टार्क्स ने बड़ा ऐलान किया (Photo: Ricky Starks Instagram)
रिकी स्टार्क्स ने बड़ा ऐलान किया (Photo: Ricky Starks Instagram)

Ricky Starks Big Announcement: WWE NXT के पिछले हफ्ते के एपिसोड में धमाकेदार डेब्यू देखने को मिला था। पूर्व AEW स्टार रिकी स्टार्क्स (Ricky Starks) ने NXT में आकर फैंस के बीच से प्रोमो कट किया था। उन्होंने खुद को WWE का भविष्य बताया था और फैंस जानना चाहते थे कि उनका अगला कदम क्या होगा। अब रिकी ने खुद ही खुलासा कर दिया है।

Ad

NXT Vengeance Day 2025 के दौरान रिकी स्टार्क्स की सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई गई। इसी बीच रिकी ने बताया कि वो अब अगले NXT में अपने करियर को लेकर बहुत अहम कदम उठाने वाले हैं। वो NXT कॉन्ट्रैक्ट को रिंग में आकर साइन करने वाले हैं। उन्होंने शॉकिंग ऐलान करके कहा,

"पिछले हफ्ते सबसे चर्चित फ्री एजेंट ने दुनिया को चौंका दिया, जब मैं NXT में नज़र आया था। Vengeance Day इवेंट मैं देख रहा हूं। आप सोच रहे होंगे कि आगे क्या होने वाला है? मेरे पास आपके लिए जवाब है। इस हफ्ते NXT में रिंग के बीच मैं ऑफिशियल तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाला हूं और इसके बाद आपके सामने सच्चाई आ जाएगी।"

आप नीचे रिकी स्टार्क्स की वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE NXT Vengeance Day में हुआ खतरनाक स्टार्स का डेब्यू

रिकी स्टार्क्स का NXT में डेब्यू काफी पसंद किया गया। इसके अलावा Vengeance Day 2025 में खतरनाक ग्रुप ने डेब्यू किया। काफी हफ्तों से मिस्ट्री वीडियो पैकेज देखने को मिल रहे थे लेकिन इससे कुछ समझ नहीं आ रहा था। Vengeance Day 2025 में फ्रैक्सिऑम ने अपनी NXT टैग टीम चैंपियनशिप को जोश ब्रिग्स और इनामुरा के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन किया। बाद में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया। अचानक 4 स्टार्स ने मास्क में एंट्री की और दोनों टीमों की हालत खराब कर दी

बाद में ओबा फेमी का ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर से ट्रिपल थ्रेट मैच में सामना हुआ। यह NXT चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला। फेमी ने जीत दर्ज की और टाइटल रिटेन रखा। बाद में इन चारों खतरनाक स्टार्स ने आकर फेमी पर हमला किया और शील्ड की तरह पावरबॉम्ब दिया। अभी इन स्टार्स के बारे में WWE ने कुछ नहीं बताया है लेकिन आने वाले समय में जानकारी सामने आ सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications