हाल ही में WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के ऊपर एक मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। इसके बाद कई बातें इस चीज को लेकर शुरू हो गई है। सभी का मानना है कि ये जुर्माना बहुत ज्यादा है। इस लिस्ट में अब पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल (Dutch Mantell) भी आ गए है। मैंटेल का मानना है कि ये जुर्माना बहुत है। इसके अलावा भी कई कड़े शब्दों का प्रयोग मैंटेल ने किया।
WWE ने कुछ दिन पहले ब्रॉक लैसनर को कंपनी से सस्पेंड कर दिया था
Crown Jewel में कुछ हफ्ते पहले ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। द उसोज की मदद से रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद लैसनर काफी गुस्से में आ गए थे। ब्लू ब्रांड में आकर लैसनर ने रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर अटैक किया। WWE ऑफिशियल पर भी लैसनर ने अपना गुस्सा निकाला। WWE ने इसके बाद लैसनर को सस्पेंड कर दिया था। लैसनर ने एडम पीयर्स को दो एफ-5 भी लगा दिए। इसके अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ऐलान किया गया कि लैसनर के ऊपर एक मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। ये सुनकर सभी चौंक गए थे।
Smack Talk के एपिसोड में बात करते हुए डट मैंटेल ने कहा,
एक बात से मुझे परेशानी हुई कि लैसनर के ऊपर एक मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा दिया। मिलियन डॉलर जुर्माना। मैं दोबारा कहूंगा मिलियन डॉलर जुर्माना? ये बहुत ही ज्यादा है। अगर 50,000 के आस-पास होता तो मैं कुछ नहीं कहता लेकिन मिलियन डॉलर? इससे पहले किसे इतना जुर्माना लगा? बजट में कमी को शायद ये इस चीज़ से पूरा कर रहे हैं।
लैसनर की वापसी अब कब होगी ये किसी को नहीं पता है। शायद अगले साल ही वो WWE रिंग में वापसी करेंगे। लैसनर के ऊपर बहुत भारी जुर्माना लगाया गया है। पॉल हेमन ने भी इस बात पर नाराजगी जताई थी। शायद इससे पहले इतना जुर्माना किसी के ऊपर नहीं लगा। अब देखना होगा कि लैसनर कब WWE रिंग में वापसी करेंगे।