"किसी को भरोसा नहीं होगा"-ब्रॉक लैसनर के ऊपर भारी जुर्माना लगने के बाद दिग्गज ने WWE के ऊपर लगाए कड़े आरोप

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। लैसनर के ऊपर कंपनी ने 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने इसके लिए WWE के ऊपर कड़े आरोप लगा दिए है। मैंटेल ने कहा कि लैसनर के ऊपर लगाया जुर्माना हद से ज्यादा है।

Ad

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने एडम पीयर्स पर किया था हमला

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर ने काफी बवाल मचाया था। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स को दो एफ-5 लैसनर ने लगा दिए थे। इस वजह से लैसनर को सस्पेंड भी किया गया था। इस हफ्ते अब उनके ऊपर जुर्माना भी लगा दिया गया है। Sportskeeda Wrestling's Smack Talk से बात करते हुए डच मैंटेल ने अपनी बात इस घटना पर रखी। उन्होंने कहा,

किसी को भरोसा नहीं होगा कि लैसनर को इतना बड़ा जुर्माना लगा है। आपको नहीं लगता कि ये कुछ ज्यादा है? पचास हजार डॉलर भी हो सकता था? WWE ने ऐसा क्यों किया किसी को समझ नहीं आया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है कि WWE को कुछ सोचकर इसमें काम करना चाहिए था।

youtube-cover
Ad

लैसनर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किया गया है। इसका मतलब साफ है कि वो कुछ समय के लिए अब WWE में नजर नहीं आएंगे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल की शुरूआत में ही लैसनर की वापसी होगी। वैसे रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है। पिछले हफ्ते इस बात के संकेत लैसनर ने दे दिए।

लैसनर ने पिछले हफ्ते आकर रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर खतरनाक अटैक किया। रोमन रेंस को अब नए प्रतिद्वंदी की जरूरत पड़ेगा। शायद मैकइंटायर अब रेंस को चुनौती दे सकते हैं। वैसे इस हफ्ते रोमन रेंस शो में नजर नहीं आए। इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शो ऑफ एयर होने के बाद जरूर रेंस ने मैच लड़ा। अब सभी की नजरें ब्रॉक लैसनर की वापसी पर टिकी होंगी। WWE द्वारा अभी तक लैसनर की वापसी को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। जल्द ही फैंस को इसकी जानकारी मिल जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications