WWE में दिग्गज ने 15 साल बाद वापसी का किया ऐलान

कंपनी के साथ साइन करके दिग्गज ने मचाया धमाल (Photos: WWE.com)
कंपनी के साथ साइन करके दिग्गज ने मचाया धमाल (Photos: WWE.com)

Victoria Signs New WWE Deal: 53 साल की WWE दिग्गज विक्टोरिया (Victoria) ने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। उन्होंने फैंस को इसकी खबर दी है। कंपनी ने उन्हें एक लैजेंड डील के तहत साइन किया है। इसकी जानकारी विक्टोरिया ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदान की है। 2000 से 2009 तक विंस मैकमैहन के साथ काम करने वाली द ब्लैक विडो दो बार WWE विमेंस चैंपियन रही हैं। वह इसके बाद TNA का हिस्सा बन गई थीं जहां उन्होंने पांच बार नॉकआउट चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। विक्टोरिया ने 2021 में हुए विमेंस Royal Rumble मैच में भी हिस्सा लिया था।

Ad

यह उनका WWE के साथ ऑफिशियल रिटर्न नहीं था। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें वह इस कॉन्ट्रैक्ट वाली बात की घोषणा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह रिंग में भी नज़र आ सकती हैं। 15 साल बाद कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को लेकर विक्टोरिया ने कहा

"मेरा बड़ा अनाउंसमेंट यहां है। इस सप्ताह में कुछ समय पहले मैंने WWE के साथ एक नोसटैलजिक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। मैं बेहद उत्साहित हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि WWE इसको लेकर मेरे पास आया था। WWE यूनिवर्स का हिस्सा बनना बड़े सम्मान की बात है। इसका यह अर्थ नहीं है कि मैं रिंग में वापस नजर आऊंगी पर कभी मना नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब है कि मैं भविष्य में वीडियो गेम्स और शायद कुछ ऑफिशियल नए मर्च का हिस्सा रहूंगी। WWE, फैंस और सपोर्टर्स का बहुत बड़ा शुक्रिया। मैं आशा करती हूं कि आप भी मेरी ही तरह उत्साहित होंगे।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज विक्टोरिया ने साथ में वीडियो में कही मन की बात

विक्टोरिया ने इसी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया। इसमें वह इस घोषणा को करते हुए यह बताने का प्रयास कर रही थीं कि वह किस तरह से अपने खुशी के आंसू रोकने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब एक्शन फिगर में दिखाई देंगी। विक्टोरिया ने कहा

"दोस्तों मैं माफी चाहती हूं कि मैंने अपने स्पेशल अनाउंसमेंट को अनाउंस नहीं किया था। आप जानते हैं, रुकिए, मैं रोने वाली हूं। मुझे लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है। इसको अब नोसटैलजिक कॉन्ट्रैक्ट कहा जाता है और मैं उत्साहित हूं। मैं वीडियो का हिस्सा होंगी। मेरे एक्शन फिगर होंगे। आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया। मैं ऊर्जा से भरी हुई हूं जिसका आप लोगों को अंदाजा नहीं है। मैं कोशिश कर रही हूं कि मैं ना रोऊं ताकि मेरा मेकअप ना बिखरे।"
Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications