पूर्व चैंपियन ने हार के साथ बड़ी कंपनी को कहा अलविदा, छलके आंसू; WWE में होगा डेब्यू?

Ujjaval
WWE में जॉर्डिन ग्रेस आएंगी नज़र (Photo: WWE.com)
WWE में जॉर्डिन ग्रेस आएंगी नज़र (Photo: WWE.com)

Jordynne Grace Possibly Joining WWE: एक पूर्व चैंपियन ने अपनी कंपनी को संभावित तौर पर अलविदा कह दिया है और अब वो WWE में कदम रख सकती हैं। जॉर्डिन ग्रेस (Jordynne Grace) TNA की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक रही हैं। उनका सामना हाल ही में टेसा ब्लैंचर्ड से हुआ था। इस मैच में ग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जॉर्डिन काफी भावुक नज़र आईं और उनके आंसू छलकने लग गए। वो इसी के साथ बैकस्टेज चली गईं।

Ad
Ad

PWInsider ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जॉर्डिन का TNA के साथ सफर खत्म हो गया है और उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया है। यह टेसा के साथ उनकी भिड़ंत आखिरी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वो WWE में जा सकती हैं। अभी यह कन्फर्म नहीं है लेकिन वो 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बन सकती हैं।

Fightful Select ने भी इस बात को कन्फर्म किया और यह भी बताया कि हार के बाद यह माना जा रहा है कि यह TNA के साथ उनकी आखिरी डेट थी। उनकी डील जनवरी 2025 में खत्म हो गई है। अगर ऐसा है, तो फिर वो संभावना काफी ज्यादा है कि WWE का हिस्सा बन सकती हैं। वो पहले भी कई बार WWE में नज़र आई हैं और उन्होंने लगातार प्रभावित किया है। फैंस समेत ट्रिपल एच-शॉन माइकल्स ने भी उनकी तारीफ की हुई है। देखना होगा कि कब वो WWE में ऑफिशियल तौर पर डेब्यू करती हैं।

Ad

WWE में जॉर्डिन ग्रेस का पहला मैच कब आया था?

TNA में रहते हुए जॉर्डिन ग्रेस ने WWE में अपनी सरप्राइज अपीयरेंस दी थी। यह 2024 के विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान आया था। उन्होंने मैच में एंट्री करके सभी को हैरान कर दिया था और शानदार प्रदर्शन कर दिया था लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं। जॉर्डिन ने इसके बाद NXT में अपनी कुछ अपीयरेंस दी और मैच भी लड़े। इससे अंदाजा हो गया था कि अगर वो WWE में आती हैं, तो उनका भविष्य काफी अच्छा होगा। अब TNA के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अगर वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करती हैं, तो यह एक खास चीज होगी। इससे वो एक अलग लेवल पर चली जाएंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications