"नहीं, क्या वो..."- WWE Raw में खतरनाक फैक्शन के डेब्यू के कारण मची उथल-पुथल के बाद फेमस Superstar ने तोड़ी चुप्पी

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने Raw में मचे बवाल के बाद दिया बयान (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार ने Raw में मचे बवाल के बाद दिया बयान (Photo: WWE.com)

Superstar Responds If Attacked by Wyatt 6: WWE Raw के एपिसोड में वायट 6 फैक्शन का धमाकेदार डेब्यू देखने को मिला। अंकल हाउडी (Uncle Howdy) ने आकर तहलका मचाया और फैंस का महीनों का इंतजार खत्म किया। उन्होंने बैकस्टेज कई लोगों की हालत खराब की थी। उसमें से एक नाम कार्मेलो हेज (Carmelo Hayes) का भी सामने आ रहा था। अब हेज ने इस चीज़ पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनपर कोई हमला नहीं हुआ था।

एक फैन ने बैकस्टेज की एक फोटो डाली। वहां कुछ लोग घायल पड़े थे और इसी बीच फैन ने कार्मेलो हेज से सवाल किया कि क्या यह वो हैं? इसी चीज़ का जवाब पूर्व NXT चैंपियन ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ते हुए दिया। हेज ने बताया कि असल में उनपर हमला नहीं हुआ था, वो व्यक्ति कोई और है। इसी बीच हेज ने चिंता जताते हुए सभी से यह सवाल भी किया कि यह लोग जिंदा हैं, या नहीं। उन्होंने कहा,

"नहीं, क्या उनका निधन हो गया?"

आप नीचे कार्मेलो हेज की पोस्ट देख सकते हैं:

WWE Raw में किस तरह से हुआ अंकल हाउडी के फैक्शन का डेब्यू?

जे उसो ने WWE Raw के मेन इवेंट में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच के बाद जे उसो सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी लाइट बंद हुई। बाद में एक दरवाजे से सिस्टर एबीगेल बाहर आईं और फिर कैमरे को बैकस्टेज भेजा गया। यहां पूरे प्रोडक्शन एरिया में उथल-पुथल मची हुई थी। इसी बीच कई लोग घायल पड़े हुए थे और फायरफ्लाई फन हाउस के सदस्य नज़र आए। इसी बीच चैड गेबल को भी बैकस्टेज घायल देखा गया।

अंकल हाउडी नज़र आए और उनके साथ वायट 6 फैक्शन के बाकी सदस्य भी देखने को मिले। उन्होंने एक साथ एरीना में एंट्री की। अंकल हाउडी ने ऐलान किया कि वो अब आ गए हैं। इसके बाद लैम्प बंद हुआ और WWE Raw के एपिसोड का अंत हुआ। इस ग्रुप ने आते ही तहलका मचा दिया और यह देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए। आपको बता दें कि इस ग्रुप के पीछे मौजूद संभावित नामों का खुलासा हो गया है। इस फैक्शन में बो डैलस, एरिक रोवन, जो गेसी, डेक्सटर लूमिस और निकी क्रॉस मौजूद हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications