WWE Raw में हुआ Wyatt Sick6 का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने खराब बुकिंग को लेकर कंपनी के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

WWE
पिछले महीने WWE Raw में Wyatt Sick6 ने किया था डेब्यू (Photo: WWE.com)

Former WWE Head Writer On Wyatt Sick6 Booking: WWE के पूर्व हेड राइटर विंस रूसो ने बो डैलस (Bo Dallas) और Wyatt Sick6 की बुकिंग के लिए कंपनी की आलोचना की है। Wyatt Sick6 ग्रुप ने पिछले महीने 19 जून को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में डेब्यू किया है।

Wyatt Sick6 का डेब्यू तगड़ा रहा था। बैकस्टेज कुछ स्टार्स और ऑफिशियल्स की हालत खराब की थी। हालांकि, डेब्यू के बाद से अभी तक इस फैक्शन का जलवा देखने को नहीं मिला। एक तरह से कहा जाए तो इस फैक्शन की बुकिंग भी कुछ खास अंदाज में नहीं की जा रही है।

Raw में इस हफ्ते सिस्टर एबीगेल कमेंट्री टेबल पर बॉक्स रखती हुई नज़र आईं। बॉक्स में मौजूद टेप में बो डैलस और अंकल हाउडी के बीच बातचीत थी। हाउडी ने डैलस से उनकी फैमिली के बारे में पूछा। इस दौरान पूर्व NXT चैंपियन ने कहा कि उन्होंने उन चीजों को लिया है जिन्हें हर कोई भूल गया था।

डैलस ने इसके बाद दावा किया कि उन्होंने Wyatt Sick6 को एक उद्देश्य दिया था। इस सैगमेंट के बाद अचानक वो एडम पीयर्स के ऑफिस में पहुंच गए थे। Sportskeeda Wrestling Legion of RAW में दिग्गज विंस रूसो ने कहा कि वो इस बात से नाराज है कि WWE द्वारा Wyatt Sick6 की स्टोरी को कैसे आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लगातार तीन हफ्ते तक डैलस और हाउडी के बीच की गई बातचीत पर भी नाराजगी जताई। रूसो ने कहा,

बॉक्स के साथ इन्होंने तीन हफ्ते काट दिए। बॉक्स के साथ तीन हफ्ते, तीन हफ्ते भाई। बो डैलस ऑफिस में है और आगे का किसी को कुछ पता नहीं है। किसके पास इतना पेशेंस हैं? मेरे पास इस चीज के लिए इतना पेशेंस नहीं है।

youtube-cover

एडम पीयर्स और बो डैलस के बीच ऑफिस में क्या बातचीत हुई इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। शायद अगले हफ्ते इस चीज का खुलासा हो सकता है।

क्या WWE SummerSlam 2024 में Wyatt Sick6 का जलवा दिखेगा?

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2024 होगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखा जाए तो Wyatt Sick6 ग्रुप की बुकिंंग अच्छे अंदाज में नहीं की गई है। हर हफ्ते एक ही चीज दोहराई जा रही है। किसी को आगे के प्लान के बारे में भी नहीं पता है। अब देखना होगा कि इस फैक्शन की बुकिंग WWE द्वारा SummerSlam के लिए कैसे की जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications