'नई शुरुआत के लिए तैयार'- WWE से निकाले जाने के बाद भारतीय Superstar ने भरी हुंकार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जबरदस्त वीडियो

पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Sanga: WWE ने पिछले हफ्ते कुछ सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल कर सभी को चौंका दिया था। भारतीय सुपरस्टार सांगा (Sanga) को भी कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके रिलीज की खबर सुनकर फैंस को झटका लगा था। सांगा ने भी बहुत निराशा जाहिर की।

Ad

अब लग रहा है कि भारतीय सुपरस्टार आगे बढ़ने के लिए तैयार है। X पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने ये बात जाहिर कर दी है। जिम में पंचिंग बैग के साथ वर्कआउट की उन्होंने वीडियो डाली और कैप्शन में नए अध्याय की तैयारी लिखा। ऐसा लग रहा है कि सांगा को अब कोई नया प्रोजेक्ट मिल गया है और वो उसकी तैयारी में लग चुके हैं।

Ad

कंपनी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद सांगा को बहुत गुस्सा भी आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने WWE में अब भारत का कोई भी रेसलर ना होने को लेकर कंपनी के ऊपर निशाना साधा था।

वैसे सांगा ने कंपनी में अच्छा काम किया था। खासतौर पर NXT में उन्होंने अपना जलवा दिखाया था। अपनी ताकत से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। पिछले साल मेन रोस्टर में वो आए। उनके साथ इंडस शेर के वीर महान और जिंदर महल भी थे। ऐसा लगा था कि कंपनी द्वारा इस ग्रुप को तगड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ये नहीं हो पाया। कंपनी ने वीर और महल को भी रिलीज कर दिया।

WWE से रिलीज होने के बाद सांगा का अगला कदम क्या होगा?

सांगा ने अपनी काबिलियत से सभी के दिल में एक खास जगह बनाई है। रेसलिंग में उनका फ्यूचर आगे भी अच्छा रहेगा। वो किसी अन्य कंपनी में जाकर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। AEW की नजरें उनके ऊपर जरूर होगी। ऐसा हो सकता है कि कुछ महीने बाद वो AEW में नज़र आएं। दुख की बात ये है कि WWE में अब भारत का कोई भी रेसलर मौजूद नहीं है। इस बात को लेकर सांगा भी काफी गुस्से में दिखाई दिए थे। खैर अब देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा। इस बारे में जरूर वो अपने फैंस को आने वाले समय में अपडेट देंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications