पूर्व भारतीय WWE Superstar ने फैंस को दी खुशखबरी, परिवार में नन्हे सदस्य का स्वागत करके दिया दिल छू लेने वाला संदेश

Ujjaval
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार ने दी खुशखबरी
पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार ने दी खुशखबरी

Bollywood Boyz: पूर्व WWE सुपरस्टार सुनील सिंह उर्फ गुर्व सिहरा (Sunil Singh aka Gurv Sihra) ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान करके फैंस का दिल जीत लिया। WWE में रहते हुए सुनील ने काफी नाम कमाया और वो जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ काम करने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। अब उन्होंने अपने परिवार में एक नन्हे सदस्य का स्वागत किया है।

Ad

सुनील सिंह ने बॉलीवुड बॉयज़ के सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने एक बेबी गर्ल का अपने परिवार में स्वागत किया और फैंस को एक दिल छू लेने वाला संदेश दिया। इसी बीच उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया। उन्होंने बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए खुशखबरी दी और लिखा,

"हम आधिकारिक तौर पर 4 लोगों का परिवार और एक बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। मेरी पत्नी और मैंने 18 अक्टूबर 2023 को अरिया कौर सिहरा का इस दुनिया में स्वागत किया। भगवान को इस खास तोहफे के लिए धन्यवाद। हम आपके माता-पिता बनकर खुश हैं। वाहेगुरु।"

आप नीचे यह खास पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

सुनील सिंह ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्होंने अपने बड़े बेटे की तस्वीर साझा की, जहां वो अपनी बहन को गोद में लेकर बैठे हुए हैं। पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार ने लिखा,

"वीर अभी से ही एक शानदार और केयर करने वाले बड़े भाई बन गए हैं। हम उन्हें एक साथ बड़े होते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकते।"

आप नीचे यह खास पोस्ट भी देख सकते हैं:

Ad

WWE में भारतीय Superstars ने जबरदस्त सफलता हासिल की

सिंह ब्रदर्स ने 2019 में 205 Live शो द्वारा डेब्यू किया था। इसके बाद वो जिंदर महल के साथ काफी समय तक नज़र आए। बाद में दोनों ने कई बार 24/7 चैंपियनशिप पर कब्जा किया और उन्होंने 205 Live पर भी काम किया। WWE ने 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया और इसके बाद दोनों ने बॉलीवुड बॉयज़ नाम से इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए सफलता हासिल की। वो कुछ मौकों पर AEW का भी हिस्सा बन चुके हैं। वो ऑल एलीट रेसलिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं लेकिन आने वाले समय में चीज़ें बदल सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications