भारतीय Superstars की WWE दिग्गजों से हुई खास मुलाकात, फोटो शेयर करते हुए की जमकर तारीफ

Ujjaval
WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच
WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

Bollywood Boyz: पूर्व WWE सुपरस्टार्स सुनील सिंह (Sunil Singh) और समीर सिंह (Samir Singh) की मुलाकात हाल ही में वर्कआउट सेशन के दौरान बैकी लिंच (Becky Lynch) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) से हुई थी। बॉलीवुड बॉयज (Bollywood Boyz) ने इस कपल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की। आपको बता दें सुनील और समीर अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं।

Ad

दोनों भारतीय सुपरस्टार्स को जून 2021 में WWE से रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद से वो लगातार इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे हैं। वो कई बड़े इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स के लिए काम कर चुके हैं। पूर्व 205 Live सुपरस्टार्स बैकस्टेज काफी ज्यादा प्रसिद्ध रहे हैं और इसी वजह से वो बड़े सुपरस्टार्स के साथ नजर आ चुके हैं।

सुनील और समीर सिंह कई सारे मौजूदा WWE स्टार्स के साथ संपर्क में हैं। इसी वजह से शायद वो लगातार इन रेसलर्स से मुलाकात करते रहते हैं। कुछ समय पहले बॉलीवुड बॉयज असल में सैथ रॉलिंस की क्रॉसफिट जिम में नजर आए थे और यहां पर वो "रोड फैमिली" से मिले हैं। उन्होंने यहां पर सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को लेकर बात की और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा,

"यह बिल्कुल 'रोड' परिवार के हमारे पुराने समय की तरह है। इस बिजनेस में, जहां सभी चीज़ों में दिक्कतें और अनिश्चितताएं हैं, आप सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ रहकर प्रेरित या अनुशासन में रह सकते हैं जो पहाड़ के शीर्ष पर पहुंचे हैं।"

यह रहा बॉलीवुड बॉयज का ट्वीट:

Ad

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच दोनों को WWE में जबरदस्त सफलता मिली है। सैथ रॉलिंस ने अपने शानदार प्रदर्शन से ढेरों फैंस बनाए हैं। वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सल, इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया हुआ है। दूसरी ओर बैकी लिंच को विमेंस डिवीजन की सबसे चर्चित स्टार माना जा सकता है। वो WrestleMania के मेन इवेंट में जीत दर्ज करने वाली पहली विमेंस स्टार हैं। वो कई बार विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी हैं। अभी वो चोट के कारण एक्शन से दूर हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications