Bollywood Boyz: पूर्व WWE सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज़ (Bollywood Boyz) ने हाल ही में AEW डायनामाइट (Dynamite) में मैच लड़ा था। बॉलीवुड बॉयज़ ने WWE में सिंह ब्रदर्स (Singh Brothers) के नाम से भी काम किया था। वो ढाई साल पहले कंपनी से रिलीज हो गए थे और इसके बाद से इंडिपेंडेंट सर्किट पर नज़र आ रहे हैं। अब उन्होंने AEW में लड़े हालिया मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। AEW Dynamite के एपिसोड में बॉलीवुड बॉयज़ का सामना द गन्स से देखने को मिला था। हर्व सिहरा और गुर्व सिहरा ने AEW में पहले भी कुछ मैच लड़े हैं। उन्हें सभी में हार मिली थी। उम्मीद थी कि Dynamite में वो कुछ अलग करके बताएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। द गन्स ने काफी आसानी से भारतीय रेसलर्स को पराजित कर दिया। बॉलीवुड बॉयज़ ने अपने मैच के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने AEW Dynamite में अपनी एंट्रेंस से जुड़ी वीडियो पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने अपने सफर को अलग बताया और यह भी कहा कि वो लगातार AEW में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने आगे बढ़ने का भी वादा किया और लिखा, "हम लगातार नज़र आ रहे हैं। सभी का सफर अलग रहता है। हम सिर्फ मेहनत का सम्मान कर रहे हैं। आपको कभी अपने सपनों को लेकर हार नहीं माननी चाहिए। पोर्टलैंड, इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।"आप नीचे बॉलीवुड बॉयज़ की पोस्ट भी देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE में Bollywood Boyz को वापस देखना चाहते हैं Matt Cardonaहाल ही में सोशल मीडिया पर एक पेज ने फैंस से पूछा था कि वो किस सुपरस्टार को WWE द्वारा साइन या रीसाइन करना चाहिए। इसपर कई सारे फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मैट कार्डोना उर्फ ज़ैक रायडर के जवाब ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बॉलीवुड बॉयज़ का नाम लिखा। आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:मैट कार्डोना के इस रोचक जवाब पर बॉलीवुड बॉयज़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वो रिलीज होने के बाद से मेहनत कर रहे हैं और हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इस बात को भी साफ कर दिया कि वो WWE में वापस आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,"हमने पिछले ढाई साल में काफी ज्यादा मेहनत की है। हम हमेशा तैयार हैं।"आप नीचे बॉलीवुड बॉयज़ की प्रतिक्रिया देख सकते हैं: