रोमन रेंस के अगले संभावित WWE प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया, 23 साल में इतिहास रचने वाले दिग्गज से होगा मुकाबला?

WWE
WWE

WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) में रोमन रेंस(Roman Reigns) ने सिजेरो(Cesaro) के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि सिजेरो और रोमन रेंस की राइवलरी अब खत्म हो गई है। अब रोमन रेंस का फोकस अपने भाई जिमी उसो(Jimmy Uso) के ऊपर है। सिजेरो की फ्यूड सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) के साथ लगातार जारी है। रॉलिंस ने सिजेरो के ऊपर दो बार खतरनाक अटैक कर दिया है। फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि रोमन रेंस के अब अगले प्रतिद्वंदी शिंस्के नाकामुरा(Shinsuke Nakamura) हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस की हुई जमकर तारीफ, जॉन सीना के कारण दिग्गज को हुआ जबरदस्त नुकसान

WWE सुपरस्टार नाकामुरा ने कही बड़ी बात

टॉकिंग स्मैक में इस हफ्ते पॉल हेमन के साथ WWE नाकामुरा नजर आए। पॉल हेमन ने नाकामुरा से रोमन रेंस का सामना करने की बात कही थी। नाकामुरा ने जापानी अंदाज में इसका जवाब दिया। पॉल हेमन उनके जवाब से खुश नजर आए। हेमन ने नाकामुरा से हाथ मिलाया और उन्हें धन्यवाद दिया। यहां से एक बात साफ हुई कि पॉल हेमन के इस चैलेंज को नाकामुरा ने स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने Hell In a Cell मैच में की थी चौंकाने वाली वापसी, रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन का किया था बहुत ही बुरा हाल

नाकामुरा का नया रूप पिछले हफ्ते से फैंस को देखने को मिला। एक बात यहां गौर करने वाली है कि टॉकिंग स्मैक में पॉल हेमन ने जब भी किसी सुपरस्टार से रोमन रेंस को लेकर बात की है उसका मुकाबला फिर हुआ है। इस बार पॉल हेमन की निगाहें पूरी तरह नाकामुरा पर रही और अब रोमन रेंस के साथ उनके मुकाबले की उम्मीदें बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:-WWE Rumor Roundup: बड़ा सुपरस्टार SmackDown में कर सकता है वापसी, लाना के ऑन-स्क्रीन हसबैंड कंपनी के ट्रायआउट में आए नजर

कुछ महीने पहले रोमन रेंस और जे उसो ने मिलकर नाकामुरा के ऊपर खतरनाक अटैक भी किया था। इस स्टोरीलाइन के तरह रोमन रेंस के साथ नाकामुरा की राइवलरी आगे बढ़ सकती है। अगर रोमन रेंस के साथ नाकामुरा का मुकाबला होता है तो फिर ये काफी रोचक होगा। नाकामुरा पिछले कुछ समय से मिड कार्ड में परफॉर्म कर रहे हैं और यहां से उन्हें फायदा हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links