"वो शानदार हैं"- WWE दिग्गज Brock Lesnar के सबसे बड़े दुश्मन ने दिया चौंकाने वाला बयान, तारीफों के बांधे पुल

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर इस समय ब्रेक पर हैं
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर इस समय ब्रेक पर हैं

Cain Velasquez: WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं, इसी वजह से फैंस उनके रिटर्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच केन वैलासकेज़ (Cain Velasquez) ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ UFC और WWE में हुई लड़ाई को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे भी किए और चौंकाने वाला बयान दिए।

केन ने पहले बताया था कि UFC में हुई लड़ाई की वजह से ब्रॉक लैसनर, केन वैलासकेज़ के खिलाफ WWE मैच को लेकर काफी ज्यादा असहज थे। वहीं, पूर्व UFC चैंपियन केन वैलासकेज़ से क्विंटन जैक्सन के Rampage & Bear पॉडकास्ट में जब उन्हें पूछा गया कि क्या वो भी ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थे, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि लैसनर को चोट लग गई थी। हमारे बीच सब अच्छा था। उन्हें अपनी लाइफ में कुछ पाना है और ये चीज़ उनके चहेरे पर नज़र आती है। मुझे नहीं पता है कि किसी ने उन्हें ये बात बताई है या नहीं, लेकिन ये उनके चहेरे से दिखता है।"

उन्होंने आगे ब्रॉक लैसनर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा,

"ब्रॉक लैसनर सच में अद्भुत हैं। वो रियल डील हैं। वो काफी शानदार हैं।"

youtube-cover

WWE में Cain Velasquez, Brock Lesnar के खिलाफ मैच का हिस्सा बने थे

ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन केन वैलासकेज़ ने UFC में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वो UFC हैवीवेट चैंपियन भी थे। उन्होंने ये चैंपियनशिप ब्रॉक लैसनर को हराकर ही जीती थी। MMA करियर के बाद उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में हाथ आजमाया। उनका WWE करियर बहुत लंबा नहीं था। वो कंपनी में सिर्फ एक बार ही लड़ते हुए नज़र आए। उनका सामना ब्रॉक लैसनर से भी हुआ था। ये मुकाबला Crown Jewel 2019 में हुआ था, उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

ब्रॉक लैसनर आखिरी बार SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में नज़र आए थे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका सामना कोडी रोड्स से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद से ही वो प्रोग्रामिंग का हिस्सा नहीं बने हैं।

Quick Links