WWE न्यूज: पूर्व WWE सुपरस्टार ने सीएम पंक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

सीएम पंक
सीएम पंक

हाल ही में पूर्व डब्लू डब्लू ई (WWE) स्टार साइमन डीन ने अपना इंटरव्यू स्मार्क्स एंड स्ट्राइप्स पॉडकास्ट को दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने सीएम पंक पर उनके बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था। सीएम पंक ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा था कि साइमन डीन ने उन्हें WWE कंपनी से बाहर निकालने की कोशिश की थी।

Ad

साइमन डीन के बारे में सिर्फ उन्ही रेसलिंग फैंस को पता होगा जो पिछले कई साल से WWE देख रहे है। उन्होंने कंपनी में 2002 से लेकर 2007 तक काम किया और इस दौरान उन्होंने एक फिटनेस प्रशिक्षक का गिमिक निभाया था।

यह भी पढ़े: SmackDown के फॉक्स चैनल पर जाने की वजह से रैने यंग को मिला नया शो

सीएम पंक को सभी रेसलिंग फैंस अच्छे से जानते हैं और उन्हें किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। पंक पूर्व WWE चैंपियन है और अपने रेसलिंग करियर के दौरान वह मेन रोस्टर के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार में से थे। उन्होंने 2014 में कंपनी को छोड़ दिया था और तब से ही वह प्रो रेसलिंग से दूर है।

youtube-cover
Ad

साइमन डीन ने हाल ही में स्मार्क्स एंड स्ट्राइप्स पॉडकास्ट को अपना इंटरव्यू दिया था। जहां उन्होंने बताया कि सीएम पंक इस बारे में झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने उन्हें कंपनी से निकालने की कोशिश की।

उन्होंने कहा,''इस जगह वह हर एक शब्द जो हमारे मुंह से निकलता है और हमें उसे सही साबित करना पड़ता है। यह केवल झूठ नहीं है बल्कि एक पूरी तरह से बनाई गई कहानी है। उन्होंने(सीएम पंक) ने कहा कि मैंने और अल स्नो ने उसे(सीएम पंक) और मेजर ब्रदर्स को कंपनी से निकालने की कोशिश की थी। यह शब्द उनके मुंह से निकले। यह काल्पनिक नहीं है और यह बात उन्होंने पांच साल पहले नहीं कही है बल्कि दो हफ्ते पहले कही है। आप इसे देख सकते हैं। वो शब्द सीएम पंक के मुंह से निकले। मुझे पंक पसंद नहीं है। मैं पंक को नापसंद भी नहीं करता। पंक के प्रति मेरी कोई भावना नहीं है।''

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications