हाल ही में पूर्व डब्लू डब्लू ई (WWE) स्टार साइमन डीन ने अपना इंटरव्यू स्मार्क्स एंड स्ट्राइप्स पॉडकास्ट को दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने सीएम पंक पर उनके बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था। सीएम पंक ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा था कि साइमन डीन ने उन्हें WWE कंपनी से बाहर निकालने की कोशिश की थी।साइमन डीन के बारे में सिर्फ उन्ही रेसलिंग फैंस को पता होगा जो पिछले कई साल से WWE देख रहे है। उन्होंने कंपनी में 2002 से लेकर 2007 तक काम किया और इस दौरान उन्होंने एक फिटनेस प्रशिक्षक का गिमिक निभाया था।यह भी पढ़े: SmackDown के फॉक्स चैनल पर जाने की वजह से रैने यंग को मिला नया शोसीएम पंक को सभी रेसलिंग फैंस अच्छे से जानते हैं और उन्हें किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। पंक पूर्व WWE चैंपियन है और अपने रेसलिंग करियर के दौरान वह मेन रोस्टर के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार में से थे। उन्होंने 2014 में कंपनी को छोड़ दिया था और तब से ही वह प्रो रेसलिंग से दूर है।साइमन डीन ने हाल ही में स्मार्क्स एंड स्ट्राइप्स पॉडकास्ट को अपना इंटरव्यू दिया था। जहां उन्होंने बताया कि सीएम पंक इस बारे में झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने उन्हें कंपनी से निकालने की कोशिश की।उन्होंने कहा,''इस जगह वह हर एक शब्द जो हमारे मुंह से निकलता है और हमें उसे सही साबित करना पड़ता है। यह केवल झूठ नहीं है बल्कि एक पूरी तरह से बनाई गई कहानी है। उन्होंने(सीएम पंक) ने कहा कि मैंने और अल स्नो ने उसे(सीएम पंक) और मेजर ब्रदर्स को कंपनी से निकालने की कोशिश की थी। यह शब्द उनके मुंह से निकले। यह काल्पनिक नहीं है और यह बात उन्होंने पांच साल पहले नहीं कही है बल्कि दो हफ्ते पहले कही है। आप इसे देख सकते हैं। वो शब्द सीएम पंक के मुंह से निकले। मुझे पंक पसंद नहीं है। मैं पंक को नापसंद भी नहीं करता। पंक के प्रति मेरी कोई भावना नहीं है।''** NEW POD **Former WWE Superstar Simon Dean had a chat with @RealKevKeenan today for over an hour and they discussed many topics in the world of pro wrestling! Nova as we also know him has never held back and this is a must listen interview!https://t.co/t1zzpnEhC2 pic.twitter.com/x3qu1H7vug— Smarks & Stripes (@SmarksStripes) September 9, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं