WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर तंज कसा। दरअसल WWE ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से रोमन रेंस की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें पॉल हेमन और द उसोज भी नजर आ रहे हैं। WWE ने इसमें "the ones" कैप्शन दिया। इस बात पर सैथ रॉलिंस की नजर पड़ गई और उन्होंने तुरंत जवाब दे दिया।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने ट्विटर के जरिए दी बड़ी प्रतिक्रियारोमन रेंस और सैथ रॉलिंस WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। दोनों ने मेन रोस्टर में एक साथ एंट्री की थी। कई चैंपियनशिप दोनों कंपनी में हासिल कर चुके हैं। दोनों ने फैंस को बहुत अच्छे मैच भी दिए। दोनों का इतिहास अभी तक शानदार रहा। WWE Royal Rumble 2022 में पिछले महीने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। ये मैच डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए खत्म हुआ और सैथ रॉलिंस की जीत हो गई। हालांकि यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास ही रही। अभी इन दोनों के बीच बिजनेस खत्म नहीं हुआ। आगे जाकर फिर से फैंस को राइवलरी देखने को मिलेगी। ट्विटर पर सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के ऊपर जबरदस्त तंज कसा। सैथ रॉलिंस ने कह दिया उनके ऊपर रोमन रेंस ने अभी भी जीत हासिल नहीं की। Seth Rollins@WWERollinsStill can’t get 🏼 win over lil ol Sethy. twitter.com/wwe/status/149…WWE@WWEThe s.@WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos3:00 AM · Feb 22, 2022118511077The ☝️s.@WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos https://t.co/r9TUwngSCsStill can’t get ☝🏼 win over lil ol Sethy. twitter.com/wwe/status/149…सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस इस समय अलग-अलग ब्रांड में काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस अब केविन ओवेंस के साथ मिलकर टैग टीम टाइटल पिक्चर में शामिल हो गए। वहीं WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। WrestleMania 38 के बाद शायद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी देखने को मिल सकती है। पिछले महीने WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस का बुरा हाल कर दिया था। रोमन रेंस ने चेयर से खतरनाक अटैक सैथ रॉलिंस के ऊपर किया था। सैथ रॉलिंस जरूर आगे जाकर इस बात का बदला लेंगे। अब देखना होगा कि WWE ने इन दोनों के लिए क्या प्लान आगे के लिए तैयार किया है।