द अंडरटेकर ने हाल ही में WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 पीपीवी में अपने इन रिंग करियर को अलविदा कहा था। द डेड मैन सर्वाइवर सीरीज से पहले से अपने रिटायरमेंट के संकेत देते आ रहे थे, फिर भी कुछ लोगों का मानना था कि वो रिटायरमेंट नहीं लेंगे।लेकिन लोगों की उम्मीद के मुताबिक शो में कुछ नहीं देखने को मिला और अंडरटेकर अब कभी दोबारा रिंग में किसी मैच के लिए वापस नहीं आएंगे।#WWENow breaks down a night of showdowns between The Best of the Best, and The Final Farewell to The @undertaker.Here are your FULL #SurvivorSeries 2020 results. 👀 pic.twitter.com/Ol2Yr4uy1T— WWE (@WWE) November 23, 2020लेकिन पूर्व WCW सुपरस्टार्स बुकर टी और केविन सुलिवन का मानना है कि अंडरटेकर को WWE को अपनी रेटिंग्स में सुधार लाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि विंस मैकमैहन द्वारा द डेड मैन को वापस लाना चाहिए।ये भी पढ़ें: अंडरटेकर के फाइनल फेयरवेल की 10 अनदेखी तस्वीरेंअंडरटेकर कैसे WWE की रेटिंग्स में सुधार ला सकते हैंIn The Room Podcast पर केविन सुलिवन ने कई चीजों के बारे में बात की। जिनमें उनके WCW करियर और अंडरटेकर कैसे WWE की रेटिंग्स को सुधारने में मदद कर सकते हैं, ऐसे मुद्दे भी शामिल रहे।उन्होंने कहा, "अगर मैं विंस मैकमैहन होता तो मैं अंडरटेकर से पूछता कि, 'आपको किन चीजों की आवश्यकता है और हम आपके मुताबिक ही चीजों को आगे बढ़ाएंगे और स्टोरीलाइंस भी आपके मुताबिक ही आगे बढ़ेंगी।' ये प्लान जरूर कारगर साबित हो सकता था।"1990-2020! The undertaker laid his legendary career to rest with an Emotional farewell at Survivor series.#ThankYouTaker pic.twitter.com/SsfVOzQ63i— ᴅ ʀ s ᴏ ʜ ᴀ (@ds0ha) November 23, 2020WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 में अंडरटेकर को उनकी फाइनल फेयरवेल मिली जिसमें कई दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिली। विंस मैकमैहन ने भी उनका तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स केन और अंडरटेकर भाई की तरह पेश आएWWE से रिटायर होने के बाद के प्लांस के बारे में अंडरटेकर ने कहा था कि, "मैंने अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। मैं अभी भी अपने 30 साल के ऐतिहासिक करियर में हुई चीजों को याद कर रहा हूं, असल में मेरा पूरा करियर 34 साल का रहा। अब मैं रिटायर हो रहा हूं लेकिन WWE से मेरा नाम हमेशा जुड़ा रहेगा।"इस बात की संभावनाएं ना के बराबर हैं कि अंडरटेकर इसके बाद कभी प्रो रेसलिंग रिंग में वापसी करेंगे।ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो अंडरटेकर भविष्य में WWE के अंदर कर सकते हैं