WWE SmackDown में पूर्व चैंपियन की होगी वापसी, Ronda Rousey को चैंपियनशिप के लिए मिलेगी खुली चुनौती?

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिए वापसी के संकेत
WWE सुपरस्टार ने दिए वापसी के संकेत

Ronda Rousey: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होगा। WWE ने इस शो के लिए कुछ ऐलान पहले ही कर दिए। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो में नज़र आएंगे। इसके अलावा स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का भी ओपन चैलेंज होगा।

Ad

राउजी के ओपन चैलेंज में पूर्व चैंपियन कार्मेला भी नज़र आ सकती हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी उत्सुकता दिखा दी है। SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड FS1 से प्रसारित होगा। फॉक्स पर MLB प्लेऑफ प्रसारित किया जाएगा।

WWE दिग्गज रोंडा राउजी को कौन देगा चुनौती?

WWE ने ऐलान किया कि राउजी अपनी चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज देंगी। एक फैन ने कार्मेला को इसके लिए रिकमेंड किया। फैन का कहना था कि कार्मेला वापसी कर राउजी को चुनौती दे सकती हैं।

Ad

कार्मेला ने भी फैन की पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने एक इमोजी बनाकर ये संकेत दिए कि वो राउजी को चुनौती दे सकती हैं।

Ad

कार्मेला अंतिम बार WWE टीवी पर 18 जुलाई को Raw के एपिसोड में नज़र आईं थी। बियांका ब्लेयर के साथ उनका सिंगल मुकाबला नहीं हो पाया था। Extreme Rules 2022 में कुछ दिन पहले रोंडा राउजी ने लिव मॉर्गन को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। अंत में राउजी ने बाजी मारी थी। हालांकि राउजी का चैंपियन बनना किसी को पसंद नहीं आया था।

राउजी का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये देखने वाली बात होगी। कार्मेला अगर वापसी करेंगी तो फिर फैंस को मजा आएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड बहुत ही तगड़ा होगा। Crown Jewel 2022 का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इस इवेंट के लिहाज से भी ब्लू ब्रांड का अगला एपिसोड जबरदस्त रहेगा। WWE Crown Jewel में रोंडा राउजी का मैच भी होगा। अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि उनका मुकाबला किसके साथ होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications