WWE दिग्गज ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बहुत बड़ा अपडेट, हाल ही में हुई है इंजरी

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर इस समय चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर इस समय चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं

Charlotte Flair: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) इस समय चोटिल होने की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं। फैंस उनके रिटर्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच द क्वीन ने सोशल मीडिया पर अपनी रीहैब की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Ad

दरअसल, SmackDown के 8 दिसंबर 2023 के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच के दौरान ही द क्वीन को चोट लग गई थी और उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा था। उनकी चोट को लेकर WWE ने जानकारी देते हुए बताया था कि पूर्व WWE विमेंस चैंपियन का ACL, MCL और मेनिसकस फट गया था, जिस वजह से हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है।

पूर्व विमेंस चैंपियन ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रीहैब के पहले दिन का वीडियो शेयर किया है। आप भी इसे शार्लेट फ्लेयर के इंस्टाग्राम की स्टोरी में देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने सोशल मीडिया पर अपने रिहैब की फोटो को शेयर किया है
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने सोशल मीडिया पर अपने रिहैब की फोटो को शेयर किया है

9 महीने बाद रिंग में वापसी कर सकती हैं पूर्व WWE विमेंस चैंपियन Charlotte Flair

हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को ठीक होने में कम से कम 9 महीने लग सकते हैं। ऐसे में साफ़ है कि वो इस साल अक्टूबर तक रिंग में वापसी कर सकती हैं। वहीं, अगर द क्वीन अच्छी तरह से अपनी चोट से उभरती हैं तो वो समय से पहले भी रिंग में वापसी कर सकती हैं। इस बीच उनका Royal Rumble और WrestleMania जैसे बड़े इवेंट्स मिस करना कंफर्म है।

Ad

youtube-cover

गौरतलब है कि शार्लेट फ्लेयर ने हाल में ही कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है, जिसके बाद अब वो कुछ समय के लिए कंपनी का हिस्सा बनी रहने वाली हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के बाद वो कंपनी की तरफ से सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले स्टार्स में भी शामिल हो गई हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो कब तक WWE रिंग में वापसी करती हैं। उनके रिटर्न का फैंस भी इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications