WWE दिग्गज बैथ फीनिक्स (Beth Phoenix) ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया। WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की बहन बनने की स्टोरीलाइन पर फीनिक्स ने बड़ा बयान दिया। फीनिक्स ने साल 2004 में WWE ज्वाइन की थीं और उस समय ब्रॉक लैसनर भी बड़े सुपरस्टार बन चुके थे। फीनिक्स ने कई तरह के कैरेक्टर पर WWE में काम किया। सीनियर प्रोड्यूसर माइकल हेेयस को उन्होंने बड़ा सुझाव दिया था। WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर अहम बयान सामने आयाबैथ फीनिक्स ने इस बार बड़ा ट्वीट किया। ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरीलाइन को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कही। फीनिक्स ने कहा कि उन्होंने हेयस को आइडिया दिया था कि मैं ब्रॉक लैसनर की बहन के रूप में एक स्टोरीलाइन में काम करूं। Beth “Phoenix” Copeland@TheBethPhoenixFun Fact: At one of my first gigs as a @WWE extra I pitched a detailed storyline to Michael Hayes to be brought in as Brock Lesnar’s sister. I had ZERO CHILL.12:15 PM · Nov 12, 20215835322Fun Fact: At one of my first gigs as a @WWE extra I pitched a detailed storyline to Michael Hayes to be brought in as Brock Lesnar’s sister. I had ZERO CHILL. https://t.co/OZOH3VgVOeये स्टोरीलाइन WWE में चल नहीं पाई। ब्रॉक लैसनर को इस चीज़ की कभी जरूरत भी नहीं पड़ी। बैथ ने अपने शुरूआती करियर में बहुत अच्छा काम किया। कई अच्छी स्टोरीलाइन्स का वो हिस्सा रहीं। इस वजह से ही शायद उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरीलाइन का सुझाव दिया था। बैथ ने ऐसा इसलिए भी किया क्योंकि उस समय लैसनर का रेसलिंग में अच्छा नाम हो गया था। बैथ ने पहले प्रमोशन डेवलपमेंट सिस्टम में काम किया और साल 2007 के बाद उन्होंने कई चैंपियनशिप भी हासिल की। साल 2012 में बैथ का WWE करियर खत्म हो गया था। इसके बाद कभी भी सिंगल मैच उन्होंने नहीं लड़ा। Royal Rumble 2018 में जरूर बैथ ने सरप्राइज एंट्री की थी। साल 2017 में बैथ को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। ब्रॉक लैसनर को WWE ने हाल ही में सस्पेंड कर दिया। ब्लू ब्रांड में उन्होंने काफी बवाल मचाया और इसके बाद उनके ऊपर जुर्माना भी लगा दिया गया। लैसनर की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ नहीं पता। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी जरूर वापसी के बाद जारी रहेगी। लैसनर की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। शायद अगले साल वो रिंग में नजर आ सकते हैं। इसके बाद एक बार फिर रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी।