WWE Royal Rumble 2022 में Roman Reigns और Seth Rollins के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा दिग्गज ने किया लीक?

WWE Royal Rumble 2022 में होगा तगड़ा मैच
WWE Royal Rumble 2022 में होगा तगड़ा मैच

WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच में WWE द्वारा बड़ा सरप्राइज दिया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस इस बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार सकते हैं। WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने इस मैच को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। एजे स्टाइल्स ने कहा कि सैथ रॉलिंस के खिलाफ रोमन रेंस अपना टाइटल ड्राप नहीं करेंगे। यानी की रोमन रेंस इस मैच में अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे।

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में लगभग 510 हो गए। हाल ही में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा था। रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच पहले भी कई मुकाबले हो चुके हैं। दोनों का रिकॉर्ड WWE में काफी अच्छा रहा है। WWE Royal Rumble 2022 में इनके बीच अच्छा मैच होगा। WWE ने इस राइवलरी को अभी तक अच्छे से बिल्ड किया है। Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए एजे स्टाइल्स ने कहा,

सैथ रॉलिंस से ज्यादा काफी अच्छा काम रोमन रेंस करते हैं। रोमन रेंस इस समय अलग रोल में है और अलग इंसान वो बन गए है। मुझे नहीं लगता कि सैथ रॉलिंस उन्हें हरा पाएंगे। मैं गलत भी हो सकता हूं लेकिन इस मैच में रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप नहीं हारेंगे।

youtube-cover

एजे स्टाइल्स ने इस बार काफी बड़ा बयान दिया है। वैसे इस मैच में कुछ भी हो सकता है। एजे स्टाइल्स भी मेंस रंबल मैच का हिस्सा रहेंगे। WWE द्वारा अब एजे स्टाइल्स को पुश भी दिया जा सकता है। इस बार जीत के प्रबल दावेदार भी एजे स्टाइल्स माने जा रहे हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।

रोमन रेंस के साथ इस बार मैच में द उसोज नजर नहीं आएंगे। सैथ रॉलिंस को इसका फायदा मिलेगा। रॉलिंस का साथ इस मैच में केविन ओवेंस दे सकते हैं। केविन ओवेंस की वजह से रोमन रेंस की हार हो सकती है। अब कुछ समय बाद पता चल जाएगा की इस मैच में क्या होगा।

Quick Links