WWE द्वारा उभरते हुए हील स्टार की पहले की बुकिंंग को लेकर भड़का रेसलिंग दिग्गज, कंपनी की आलोचना करते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

जानिए WWE सुपरस्टार को लेकर क्या बयान आया?
WWE में इस समय चैड गेबल शानदार काम कर रहे हैं

Former writer On Chad Gable Booking: पूर्व WWE हेड राइटर और दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार चैड गेबल (Chad Gable) के हील टर्न को लेकर बात की। गेबल पिछले कुछ हफ्तों से खतरनाक अंदाज में काम कर रहे हैं। चैड लगातार सैमी ज़ेन के पीछे पड़े हुए हैं और वो बहुत जल्द इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं।

Ad

चैड गेबल ने अप्रैल में सैमी जे़न के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था। तब से गेबल ने मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को हराने के लिए हर मौके का प्रयोग किया है। सबसे बड़ी बात है कि वो अपने साथियों को भी अब नहीं छोड़ रहे हैं। उनके ऊपर भी वो जमकर हल्ला बोल रहे हैं।

Sportskeeda Wrestling के Legion of RAW में विंस रूसो ने कहा कि गेबल रोस्टर में सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले सुपरस्टार थे। उन्होंने बताया कि कैसे गेबल का काम हील के रूप में टॉप पर रहा। विंस ने कहा कि पहले उनके कुछ गिमिक अच्छे नहीं थे लेकिन अब नया कैरेक्टर अच्छा है। विंस के अनुसार,

शायद इस समय सबसे ज्यादा हीट पाने वाले सुपरस्टार चैड गेबल हैं। इसमें कोई सवाल नहीं है कि गेबल के पास गर्मजोशी है। वो बहुत अच्छे हैं। Shoosh वाली चीजें बहुत हास्यास्पद और बेवकूफी भरी थीं। वो मौजूदा रोल में बहुत अच्छे और मजबूत हैं।

youtube-cover
Ad

आप सभी को पता कि गेबल के पास बहुत टैलेंट है। हालांकि, कंपनी ने उनकी टैलेंट के हिसाब से पहले अच्छी बुकिंग नहीं की। इस बात पर ही विंस रूसो भी गुस्से में नज़र आए। फैंस भी पहले से गेबल को पुश देने की मांग कर रहे थे।

क्या WWE Clash at the Castle 2024 में चैंपियन बन पाएंगे चैड गेबल?

चैड गेबल की राइवलरी इस समय सैमी ज़ेन के साथ शानदार अंदाज में चल रही है। Clash at the Castle का आयोजन 15 जून को होगा। वहां पर सैमी और गेबल के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच लगभग पक्का लग रहा है। गेबल के मोमेंटम को देखकर लग रहा है कि वो इस बार नए चैंपियन बन जाएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि ओटिस बहुत जल्द गेबल के ऊपर टर्न ले सकते हैं। देखना होगा कि अब इनकी स्टोरीलाइन में आगे क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications