WWE दिग्गज Vince McMahon की शादीशुदा जिंदगी उथल-पुथल, 58 साल बाद टूट गया 7 जन्मों का बंधन, फैली सनसनी

WWE
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Vince McMahon And Linda McMahon Separated: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के लिए पिछले कुछ साल बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं। 79 साल के विंस पर आए दिन कोई ना कोई मुसीबत आती रहती है। उन्होंने साल 2022 में WWE के चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके बाद उनकी वापसी भी हुई लेकिन विवादों में आने के बाद पूरी तरह छुट्टी हो गई। अब एक और बड़ी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है। आपको बता दें विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन अलग हो गए हैं। विंस की शादीशुदा जिंदगी उथल-पुथल हो गई है।

Ad

दरअसल लिंडा मैकमैहन को हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी शिक्षा सचिव नामित किया गया। इस डेवलपमेंट के बाद द वाशिंगटन पोस्ट के बेथ रेनहार्ड और आभा भट्टराई ने एक लंबा पोस्ट पब्लिश किया, जो विंस मैकमैहन और उनके कई विवादों पर केंद्रित था। इसमें जेनल ग्रैंट मुकदमा और रिंग बॉयज घोटाला भी शामिल है। साथ ही वो मुकदमा भी शामिल है जो हाल ही में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए फाइल किया गया था।

पोस्ट में ये भी मेंशन किया गया है कि लिंडा मैकमैहन की वकील लॉरा ब्रेवेटी ने आउटलेट को बताया है कि लिंडा और विंस अब अलग हो गए हैं। ये पहली बार है जब इसे पब्लिक में बताया गया है। आपको बता दें ब्रेवेटी 1994 के क्रिमिनल मुकदमे में विंस के वकीलों में से एक थे। उन्होंने ये भी बताया कि WWE और विंस के खिलाफ चल रहा रिंग बॉयज मुकदमा झूठा और गलत बयानबाजी से भरा हुआ है।

Ad

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन के दो बच्चे हैं

WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन ने 1966 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे शेन मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन हैं। दोनों ने WWE में ऑन-स्क्रीन और बैकस्टेज बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 58 साल साथ बिताने के बाद विंस और लिंडा का 7 जन्मों का बंधन टूट गया है। इस खबर से जरूर सनसनी फैल गई होगी। खैर दोनों को लेकर आगे जाकर कुछ ना कुछ और बड़ा अपडेट जरूर सामने आएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications