पूर्व WWE चेयरमैन Vince McMahon का केस हुआ बंद, खुद किया ऐलान; भरना पड़ेगा करोड़ों का जुर्माना

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर आई बड़ी खबर (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर आई बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Vince McMahon Shares Investigation Update: WWE दिग्गज और पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के लिए पिछले तीन साल बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। उनपर कई सरकारी एजेंसी ने जांच बिठा रखी थी। अब पूर्व ECW चैंपियन ने इसपर बयान दिया है, जिसको जानकर फैंस को बहुत ज्यादा खुशी मिल सकती है। यह बात और है कि इसके बावजूद उन्हें काफी ज्यादा जुर्माना भरना पड़ेगा, जिसमें से कुछ पैसा WWE को वापस आएगा और कुछ नुकसान की भरपाई के लिए देना पड़ेगा।

Ad

विंस मैकमैहन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पिछले तीन सालों से चल रही जांच अब खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि यह सब कई एजेंसी कर रही थीं। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली कि विंस के खिलाफ किसी भी कानूनी धारा में केस नहीं दर्ज किया जाएगा। पूर्व WWE चैंपियन के बारे में मालूम हुआ कि उन्होंने SEC के साथ एक डील कर ली है, जिसके चलते उन्हें नुकसान की भरपाई के लिए 400,000 डॉलर देने होंगे।

उन्हें WWE को 1.3 मिलियन डॉलर (11 करोड़ 20 लाख रूपये) वापस करने होंगे। यह तब है, जब उन्होंने जांच में मिले सबूत को ना तो स्वीकार किया है, ना ही नकारा है। मैकमैहन पर भारी जुर्माना लगा है। विंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया,

"केस खत्म हो गया है। आज तीन साल से अलग-अलग सरकारी एजेंसी द्वारा की जा रही जांच खत्म हो गई है। यह बहुत ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार क्या जांच कर रही थी और इसके परिणाम क्या होंगे। आज का परिणाम बताता है कि ज्यादातर कयास थे और भटकाने वाले थे। अंत में यह सब कुछ और नहीं महज कुछ अकाउंटिंग गलतियां थीं जो कि कुछ पर्सनल पेमेंट से जुड़ी हुई थीं, जिन्हें मैंने तब किया था जब मैं WWE का CEO था। मैं रोमांचित हूं कि अब इस सबको पीछे छोड़ सकता हूं।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE के चेयरमैन पद से जनवरी 2024 में हट गए थे विंस मैकमैहन

जनवरी 2024 में विंस मैकमैहन को अपने WWE चेयरमैन के पद से तब हटना पड़ा था, जब सभी जांचें पब्लिक के सामने आई थीं। अब यह देखना होगा कि उनके ऊपर पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट के लगाए गए आरोपों का क्या परिणाम आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी जांचों के खत्म होने के बावजूद अब भी ग्रांट के आरोपों पर जांच चल रही है, जिसमें ब्रॉक लैसनर का भी नाम आया था। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications