पिछले साल WWE में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने काफी अच्छा काम किया। साल 2021 में विमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वालीं पहली सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर है। फ्लेयर ने पिछले साल कुल 81 मैच लड़े। ड्रू मैकइंटायर ने पिछले साल 100 मैच लड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया। सबसे ज्यादा मैच लड़ने की लिस्ट में मैकइंटायर का नाम पहले नंबर पर है। WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर ने रिकॉर्ड कायम कियासाल 2020 में WWE सुपरस्टार असुका ने सबसे ज्यादा 64 मैच लड़े थे। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस आंकड़े का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर पिछले साल के आयरन मैन रहे और 100 मैचों में उन्होंने हिस्सा लिया। साल 2021 ड्रू मैकइंटायर के लिए काफी मिक्स्ड रहा। साल 2020 में मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि 2022 में ऐसा नहीं हो पाया। शुरूआत में वो WWE चैंपियन रहे थे लेकिन जल्द ही बॉबी लैश्ले के खिलाफ हार गए थे। उसके बाद वो WWE चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। इस समय इंजरी के कारण भी वो बाहर चल रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE में अब बड़ा नाम मैकइंटायर बना चुके हैं। WWE ने उनके लिए काफी अच्छे प्लान फ्यूचर के लिए तैयार किए है। इस साल की शुरूआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही। हालांकि Day 1 में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। जल्द ही मैकइंटायर की रिंग में वापसी होगी। शार्लेट फ्लेयर के लिए भी पिछला साल काफी अच्छा रहा था। ये दोनों इस साल भी ये रिकॉर्ड अपना नाम करना चाहेंगे। फ्लेयर जरूर ये काम काम कर सकती हैं। मैकइंटायर की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। आने के बाद ही वो अपना जलवा दिखा पाएंगे।कुछ ही दिन बाद Royal Rumble 2022 का आयोजन होगा। विमेंस रंबल मैच के लिए कई दिग्गजों की एंट्री का ऐलान हो गया है। शार्लेट फ्लेयर भी इस विमेंस रंबल मैच में हिस्सा लेंगी। मैकइंटायर की मेंस रंबल मैच में एंट्री को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। शायद वो इस साल मेंस रंबल मैच में नजर नहीं आएंगे।