WWE द्वारा दिए गए नए कॉन्ट्रैक्ट से नाखुश Drew McIntyre ने उठाया बहुत बड़ा कदम, ट्विटर पर बदलाव देखकर हैरान हो जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम जानकारी

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर इस समय चर्चा में चल रहे हैं। WWE के साथ उनके फ्यूचर को लेकर भी अब फैंस चिंता में आ गए है। इन अफवाहों के बीच मैकइंटायर ने अपने ट्विटर हैंडल में बड़ा बदलाव किया है।

हाल ही में खबर सामने आई थी कि मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। कहा गया कि WWE के साथ वो नई डील भी साइन करेंगे। फिर खबर सामने आई कि उनके और कंपनी के बीच डील को लेकर बात नहीं बन पाई। कंपनी द्वारा दिए गए कॉन्ट्रैक्ट से मैकइंटायर खुश नहीं है। हालांकि डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ड्रू इस समय अपनी हेल्थ से भी परेशान चल रहे हैं।

कुछ फैंस को लग रहा है कि मैकइंटायर बहुत जल्द WWE को अलविदा कह देंगे। कुछ खबरें भी इस तरह की सामने आई थी। इन खबरों के बीच मैकइंटायर ने ट्विटर से अपना बायो हटा दिया है। उनकी प्रोफाइल में अब सिर्फ ब्लैक नज़र आ रहा है।

WWE WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर को मिली थी हार

WrestleMania 39 में अंतिम बार ड्रू मैकइंटायर एक्शन में नज़र आए थे। इस शो में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। शेमस, गुंथर और मैकइंटायर ने फैंस को जबरदस्त मैच दिया था। हालांकि अंत में गुंथर ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया था। इसके बाद से WWE टीवी पर मैकइंटायर नज़र नहीं आए।

खैर रेसलिंग की दुनिया में मैकइंटायर अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। दो बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी जीती। साल 2020 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE टाइटल हासिल किया था। कंपनी ने भी ड्रू को अभी तक तगड़ा पुश दिया है। इसका फायदा उन्होंने उठाया। कुछ बड़े मैचों में वो नज़र आए। अब देखना होगा कि उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। खुद ड्रू इस बारे में बयान दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links