फुटबॉल के जादूगर पेले के निधन पर पूर्व WWE चैंपियन Drew McIntyre ने उन्हें खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

Pankaj
WWE सुपरस्टार की आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार की आई प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: फुटबॉल के जादूगर पेले के निधन पर WWE सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खास अंदाज में पेले को ट्रिब्यूट दिया। लंबे समय से पेले कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर सभी फैंस भावुक हो गए।

Ad

फुटबॉल की दुनिया में पेले का बहुत बड़ा नाम था। तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले वो इकलौते खिलाड़ी हैं। 1000 से ऊपर गोल उन्होंने अपने करियर में मारे थे। फुटबॉल का लैजेंड उन्हें कहा जाता था। पिछला एक साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। पिछले महीने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हाल ही में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी टीम का जबरदस्त अंदाज में समर्थन किया था।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने पेले को लेकर दिया बयान

मैकइंटायर फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। पेले के निधन पर वो भी दुखी नज़र आए। ट्विटर पर उन्होंने पेले को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad

पेले का फुटबॉल करियर बहुत ही शानदार रहा था। उनके रहते हुए ब्राजील ने साल 1958, 1962 और 1970 में वर्ल्डकप जीता था। आपको बता दें उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए थे। हाल ही में नेमार ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। पेले ज्यादा विवादों में भी नहीं रहे। उनकी रोसमेरी डोस रिस चोल्बी और असिरिया सेक्सास लेमोस से शादी हुई थी। इन दोनों शादियों से उनके पांच बच्चे और बिना शादी के दो बेटियां हैं। इसके बाद उन्होंने मार्शिया सिबेले ओकी से शादी कर ली थी।

मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ साल WWE में अच्छे रहे। दो बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की। कुछ बड़ी स्टोरीलाइन्स का हिस्सा भी वो बने। रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी रही। WWE ने उनके लिए आगे भी कुछ खास प्लान जरूर तैयार किया होगा। साल 2022 भी उनके लिए शानदार रहा। अब देखना होगा कि साल 2023 में वो किस अंदाज में काम करेंगे। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications