"मैं Roman Reigns से नफरत करता हूं"- WWE के पूर्व चैंपियन ने ट्राइबल चीफ के खिलाफ निकाली अपनी भड़ास

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया

Drew McIntyre: पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैकइंटायर ने बताया कि वो किस तरह रेंस की इज्जत करते हैं। रेंस और ड्रू अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

WWE में इन दोनों के बीच कुछ मुकाबले हो चुके हैं। कुछ महीने पहले Clash at the Castle इवेंट में दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की थी। WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने मैच जीतने में उनकी मदद की थी। मैकइंटायर कई बार कह चुके हैं कि वो रेंस की WWE में बादशाहत खत्म करना चाहते हैं।

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

Sony Sports India को दिए गए इंटरव्यू में मैकइंटायर ने रोमन रेंस को लेकर कहा,

वापसी के बाद कुछ साल मेरे लिए बहुत ही मजेदार रहे। रोल हमेशा मेरा रिवर्स रहा। मैंने अपने आपको पहचाना और मैं बैड गाय था। रोमन रेंस उस समय स्पष्ट रूप से अपने आपको पहचान नहीं पाए थे। वो गुड गाय थे, मैं उनकी इज्जत करता था। मैं हमेशा उन्हें लॉकर रूम के लीडर के रूप में देखता था। मैं उनकी तरह बनना चाहता था। वो ऐसे शख्स थे जिनके जैसा लोग बनना चाहते थे।
कहानी आगे बढ़ी और रोमन रेंस बदल गए। उनका इगो बढ़ गया, वो अपने आपको ही महान समझने लगे। ट्राइबल चीफ के रूप में उन्हें देखना निराशाजनक था। रियल लाइफ में जिस तरह का व्यवहार उनका है वैसे वो WWE टीवी पर नहीं दिखते। अब वो पूरी तरह बदल चुके हैं। अब मैं उनसे नफरत करता हूं।

रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में अब 848 दिन से ज्यादा हो गए। पिछले दो साल उनके लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, ऐज, रे मिस्टीरियो, फिन बैलर और गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों को वो मात दे चुके हैं। ब्लू ब्रांड में अभी भी उनका जलवा जारी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications