52 दिन से WWE से गायब चल रहे Drew McIntyre और उनके परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाभी के निधन से छाई गम की लहर

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर आई बड़ी खबर

Drew McIntyre: पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मैकइंटायर की भाभी एश्ले का निधन हो गया है। इस बड़ी घटना ने ड्रू और उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि उनकी भाभी का अचानक देहांत हो गया। वेंडी फ्रोनाफेल ने अपने फेसबुक पेज पर इसका ऐलान किया। उन्होंने बहुत ही लंबा संदेश देकर अपनी बात रखी।

मैकइंटायर और उनके परिवार को फैंस का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। फैंस अलग-अलग अंदाज में अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

ड्रू मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। WrestleMania 39 में गुंथर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप शेमस और मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी। तीनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था। गुंथर ने अपने टाइटल को खास अंदाज में रिटेन किया। इसके बाद से ड्रू WWE में नज़र नहीं आए।

रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि मैकइंटायर को कंपनी द्वारा जो नई डील दी गई थी उससे वो खुश नहीं थे। पैसों और क्रिएटिव में मामला अभी भी अधर में लटका हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने कंपनी छोड़ दी, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कुछ हफ्ते पहले WWE ड्राफ्ट का आयोजन हुआ था। उन्हें रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था। इस बात से संकेत मिल गए थे कि वो अभी भी कंपनी के साथ बने हुए है।

Drew McIntyre ने साल 2020 में WWE चैंपियनशिप जीती थी

मैकइंटायर ने कंपनी में अभी तक अच्छा काम किया। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे। कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। 2 बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। साल 2020 उनके लिए सबसे सही रहा था। उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता और इसके बाद WrestleMania में WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद उनका टाइटल रन भी शानदार रहा था। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links