भारतीय WWE दिग्गज Jinder Mahal के फ्यूचर को लेकर बड़ा खुलासा, कंपनी द्वारा बनाए गए प्लान में होगा बदलाव

Pankaj
WWE सुपरस्टार जिंदर महल को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार जिंदर महल को लेकर अहम जानकारी

Jinder Mahal: पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार महल ज्यादा दिन तक NXT में नज़र नहीं आएंगे। आपको बता दें कि WWE NXT के आखिरी एपिसोड में महल ने वापसी की थी। उन्होंने जूलियस क्रीड (Julius Creed) के खिलाफ मैच लड़ा था। जिंदर ने शानदार जीत भी हासिल की थी।

Ad

भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मेन रोस्टर रन कुछ खास नहीं रहा। एक तरह से कहा जाए तो उनके साथ मजाक किया गया। पिछले साल वीर को Raw में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दिया। शुरूआत में उन्हें ताकतवर दिखाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनका WWE टीवी पर आना बंद हो गया था। उनके लिए कोई भी प्लान कंपनी के पास नहीं था। कुछ महीने पहले उन्होंने NXT में एंट्री की। सांगा के साथ टैग टीम में वो काम कर रहे हैं।

सांगा और वीर महान की इस समय क्रीड ब्रदर्स के साथ राइवलरी चल रही है। कुछ दिन पहले वीर महान के पिता का निधन हो गया था। इस हफ्ते NXT के एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। सांगा की इस हफ्ते क्रीड ब्रदर्स के साथ बातचीत हुई। जिंदर महल ने अचानक पीछे से आकर क्रीड ब्रदर्स के ऊपर हमला कर दिया था।

WWE सुपरस्टार जिंदर महल को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी जानकारी

ब्रायन अल्वारेज ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महल कुछ ही हफ्ते NXT में काम करेंगे। वीर की वापसी के बाद वो चले जाएंगे। वीर की वापसी के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं है। अब वो कब वापसी करेंगे इस पर सभी का ध्यान होगा।

Ad

जिंदर महल के लिए पिछले कुछ साल सही नहीं रहे। पिछले साल ब्लू ब्रांड में उन्होंने शैंकी के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में काम किया। इसके बाद अचानक वो WWE टीवी से गायब हो गए। कभी-कभार ही वो फैंस को दिखे। अब देखना होगा कि WWE ने जिंदर महल के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। आने वाले समय में इस चीज का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications