"Brock Lesnar बेबीफेस नहीं बल्कि हील टाइप इंसान है"- WWE दिग्गज ने द बीस्ट को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को आई प्रतिक्रिया

Kurt Angle: पिछले डेढ़ साल से WWE में बेबीफेस रूप में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) काम कर रहे हैं। गुड गाय के रूप में वो नज़र आ रहे हैं। इससे पहले कभी आपने उन्हें इस रूप में नहीं देखा होगा। WWE दिग्गज कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने लैसनर को लेकर इस बार बड़ा बयान दिया है।

The Kurt Angle Show में कर्ट एंगल से WWE द्वारा लैसनर को बेबीफेस बनाने के निर्णय पर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा,

उनके लिए हमेशा हील कैरेक्टर ही लिखा गया। ब्रॉक बेबीफेस नहीं है। मुझे नहीं पता कि इस किरदार का अंत वो कैसे करेंगे, क्योंकि वो लोगों को पसंद नहीं करते है, वो जिंदगी को पसंद नहीं करते हैं। वो एक मिसरेबल है। क्या आप जानते हो? वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं, एक गुड गाय हैं, मैं आपसे झूठ नहीं कहूंगा। एक बात मैं कहूंगा कि वो बेबीफेस टाइप गाय नहीं है। वो एक हील है।

youtube-cover

लंबे समय बाद ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 में वापसी की थी। इसके बाद उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ रही। इस राइवलरी में उन्हें बेबीफेस किरदार निभाया। अभी तक वो इस कैरेक्टर को शानदार अंदाज में निभा रहे हैं। माइक पर भी वो अच्छा काम कर रहे हैं। पॉल हेमन उनके साथ अब नहीं रहते लेकिन उनकी कमी उन्होंने कभी महसूस नहीं होने दी।

WWE Elimination Chamber में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

लैसनर का लुक भी हमेशा चर्चा का विषय रहता है। Elimination Chamber में इस बार उनका मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। DQ के जरिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद रेफरी और लैश्ले पर उन्होंने खतरनाक अटैक किया था। WrestleMania 39 में उनका मुकाबला किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनका मैच गुंथर के साथ होगा। अभी तक इस मुकाबले को लेकर कोई भी कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है। डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्रे वायट के साथ उनका मुकाबला हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links