पूर्व चैंपियन ने खराब बुकिंग के बीच WWE को कहा अलविदा? कंपनी ने उठाया बहुत बड़ा कदम 

WWE को अलविदा कह चुके हैं बॉबी लैश्ले (Photo: WWE.com)
WWE को अलविदा कह चुके हैं बॉबी लैश्ले (Photo: WWE.com)

Bobby Lashley is out of WWE: 48 साल के बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने WWE को अलविदा कह दिया है। इसके बारे में दोनों ही पक्षों ने चुप्पी साध ली है। इन दोनों ने बिना बोले ही रेसलिंग की दुनिया में तहलका मचा दिया है। यह इकलौते नहीं हैं जिन्होंने हाल में कंपनी को अलविदा कहा है।

Ad

WWE ने हाल में बॉबी और MVP की प्रोफाइल को अपने एलुमनाई सेक्शन में शिफ्ट कर दिया है। यह इस बात का सबूत है कि रेसलर बॉबी और उनके पूर्व मैनेजर MVP ने WWE को छोड़ दिया है। यह दोनों एक समय पर द हर्ट बिजनेस का हिस्सा थे।

12 अप्रैल 2024 को SmackDown में WWE टीवी पर अपना आखिरी मैच लड़ने वाले बॉबी ने अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एक संदेश भेजा है। इसमें वह वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने फैंस से अपने मन की बात लिखकर बताई तथा इंतजार करने के लिए भी कहा। उन्होंने लिखा

"हर दिन अपनी लिमिट्स को पुश करने का एक मौका है ताकि दुनिया को यह दिखाया जा सके कि आप किस चीज़ के बने हुए हैं। मुझमें अभी बहुत सारी लड़ाई बाकी है, और मैं तो अभी शुरू कर रहा हूं। इंतजार करिएगा।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं

Ad

WWE में दो बार काम कर चुके हैं पूर्व चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले ने अपने पहले बार के काम में WWE के साथ 2005 से 2008 तक प्रदर्शन किया। उनको दूसरी बार यह मौका 2018 से 2024 के बीच मिला था। वह 9 अप्रैल 2018 को WrestleMania 34 के बाद वाले Raw में कंपनी में वापस आए थे।

यह कंपनी के साथ उनका 10 साल बाद काम करने का मौका था और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाया। वह महज 9 महीने के अंदर जनवरी 2019 में सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ को हराकर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। 1 मार्च 2021 को हुए Raw में वह द मिज़ को एक लंबरजैक मैच में हराकर पहली बार WWE चैंपियन बने थे।

वह इसके बाद यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे थे। द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ मिलकर उनकी आखिरी स्टोरी कैरियन क्रॉस और उनके ग्रुप द फाइनल टेस्टामेंट के साथ थी। यह WrestleMania XL में एक मैच का हिस्सा थे और इन्हें जीत मिली थी। आपको बता दें कि लैश्ले को ट्रिपल एच के अंडर कुछ खास बुकिंग नहीं मिली थी और फैंस ने भी इस चीज़ की शिकायत की थी। देखना होगा कि इनका अगला कदम क्या होता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications