WWE दिग्गज ने WrestleMania 40 से पहले होने वाले SmackDown में ना आने का लिया बड़ा फैसला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

WWE सुुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

AJ Styles: WWE WrestleMania 40 को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस पहले स्मैकडाउन (SmackDown) के कुछ एपिसोड फैंस को देखने को मिलेंगे। दिग्गज एजे स्टाइल्स (AJ Styles) किसी भी शो में नज़र नहीं आएंगे। उन्होंने इस बात का ऐलान खुद ही किया है। हालांकि, वजह जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे।

WrestleMania 40 में एजे स्टाइल्स का वन-ऑन-वन मुकाबला एलए नाइट के साथ होगा। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया। नाइट के ऊपर स्टाइल्स ने चेयर से खतरनाक हमला किया था। नाइट ने भी कह दिया है कि वो इस बात का बदला लेंगे।

सोशल मीडिया पर स्टाइल्स ने एक वीडियो अपलोड किया और अपने दुश्मन नाइट को लेकर बयान दिया।

"अगली बार जब आप मुझे देखेंगे तो आप मुझे फिजिकल नुकसान पहुंचाएंगे। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा मैं उतना बेवकूफ नहीं हूं। मैं SmackDown के एपिसोड में मौजूद नहीं रहूंगा। तो आप मुझे देखते रहिए बस। मैं WrestleMania 40 में जरूर रहूंगा। मैं आपसे वहां पर मिलता हूं।"

स्टाइल्स ने ये बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नाइट से बचने के लिए ये निर्णय लिया। नाइट ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर स्टाइल्स से बदला लेने की बात कह दी है।

WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स ने किया था एलए नाइट पर अटैक

दरअसल SmackDown के एपिसोड में नाइट ने एंट्री कर स्टाइल्स को मेनिया में मैच के लिए चुनौती पेश की। स्टाइल्स ने चालाकी दिखाई और पीछे से उनके ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। ये देखकर सभी हैरान हो गए थे। एजे ने नाइट द्वारा दी गई चुनौती को भी स्वीकार कर लिया। अब दोनों के बीच मेनिया में तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

स्टाइल्स ने पिछले साल दिसंबर में वापसी की थी उसी वक्त एलए नाइट के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से दोनों के बीच दिक्कत चल रही है और हाल ही में हुए Elimination Chamber में स्टाइल्स ने अचानक आकर नाइट के ऊपर अटैक कर दिया था। नाइट इसके बाद से ही स्टाइल्स के पीछे पड़े हैं।

SmackDown के अगले हफ्ते के एपिसोड में अब फैंस को मजा आएगा। अगर स्टाइल्स नहीं आएंगे तो फिर देखना होगा कि नाइट का अगला कदम क्या होगा। कंपनी ने भी कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। वैसे हो सकता है कि आगे जाकर इनके मुकाबले में कोई शर्त भी जोड़ी जा सकती है। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा।

Quick Links