WWE से रिटायर हो सकते हैं Roman Reigns, दिग्गज ने चौंकाने वाले कारण का किया खुलासा 

WWE
पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस को लेकर किसने क्या कहा?

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के रिटायरमेंट से जुड़ी संभावना को लेकर रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) ने अपने पॉडकास्ट पर विचार रखे हैं। उन्होंने एक फैन का जवाब देते हुए अपनी बात सामने रखी है।

Ad

रोमन रेंस WrestleMania XL में कोडी रोड्स के हाथों अपना टाइटल गंवा बैठे थे। उसके बाद से वह रिंग से दूर हैं। इसको आधार बनाकर एक फैन ने पूछा कि कहीं रोमन रेंस रिटायर तो नहीं हो जाएंगे। कोनन ने अपने पॉडकास्ट Keepin' It 100 में कहा कि रोमन रेंस मूवी में काम करने के लिए रिटायर हो सकते हैं, लेकिन इसके अलावा जो ट्रीटमेंट उन्हें मिल रहा है उसे देखते हुए उन्हें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए।

"रोमन रेंस को हर WWE Raw का हिस्सा होने की जरूरत नहीं है और ना ही हर हाउस शो को करने की आवश्यकता है। WWE इस मामले में बहुत समझदार है क्योंकि यह एक चमचमाता हुआ गाजर है। अगर आप कभी भी ऐसी स्थिति में आते हैं तो आपको इसी तरह से ट्रीटमेंट मिलेगा। वह रिटायर क्यों होंगे? उन्हें पैसा मिल रहा है। उन्हें इतना काम करने की जरूरत नहीं है। वह उनका ध्यान रखते हैं। रोमन रेंस अच्छी स्टोरीलाइन में हैं। वह अपने कजिन और परिवार के साथ काम कर रहे हैं। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जिसकी वजह से उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए सिवाय इसके कि वह उन्हें मूवी बनाने की एक बड़ी हॉलीवुड डील दे दें।"
Ad

WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस को लेकर हाल में की बात

जे उसो एक समय पर रोमन रेंस के साथ काम करते थे। रोमन के रिंग से दूर होते ही सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन ग्रुप की कमान अपने हाथ में लेने की कोशिश की है। उन्होंने टामा टोंगा को ग्रुप का हिस्सा बनाकर जिमी उसो पर अटैक किया था। जे उसो ने हाल में Gorilla Position के साथ बातचीत में कहा

"मेरे लिए रोमन रेंस ही ट्राइबल चीफ हैं। मैंने उनसे सीखा है। वह हमें प्रॉमिस लैंड में लेकर आए। अब आप जानते हैं कि सांप फन फैलाना चाहते हैं। सोलो सिकोआ एक बड़े हिटर हैं। मैं खुश हूं कि मैं SmackDown का हिस्सा नहीं हूं। आप समझ रहे हैं ना कि मैं क्या कह रहा हूं। मैं मंडे को अपना काम करता हूं। मैं उस फैमिली ड्रामा को उस समय तक होने दूंगा जब तक वह SmackDown में हो रहा है।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications