WWE के पूर्व चैंपियन Drew McIntyre की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, दिग्गज ने John Cena से की तुलना

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) इंजरी की वजह से इस समय बाहर चल रहे हैं। हैप्पी कॉर्बिन (Happy Corbin) और मैडकैप मॉस ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया था। बाद में ये पता चला कि उनकी गर्दन में पहले से परेशानी चल रही है और वो कुछ दिन तक अब बाहर रहेंगे। अभी के मुताबिक मैकइंटायर कुछ दिन बाद होने वाले रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट का हिस्सा भी नहीं रहेंगे। शुरूआत में वो सभी के फेवरेट माने जा रहे थे लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा।

ये भी कहा जा रहा था कि इस साल WrestleMania के मेन इवेंट पिक्चर में मैकइंटायर शामिल होंगे। हालांकि मैकइंटायर की इंजरी की वजह से अब प्लान में बदलाव हो गया है। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने अब मैकइंटायर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मैल्टजर ने मैकइंटायर की तुलना इस बार जॉन सीना से की। मैल्टजर ने कहा कि मैकइंटायर इस समय जॉन सीना के नक्शे कदम पर चलकर अपनी इंजरी को रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक WrestleMania से पहले वो वापसी कर लेंगे। मैल्टजर ने ये भी कहा कि दोनों सुपरस्टार्स की समानताएं एक जैसी हैं।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने अभी तक जबरदस्त काम कंपनी में किया

डेव मैल्टजर ने इससे पहले भी अपनी रिपोर्ट में मैकइंटायर को लेकर बड़ी बात कही थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि WrestleMania से पहले मैकइंटायर की वापसी हो जाएगी और WWE पूरी निगरानी मैकइंटायर की इंजरी पर रख रहा है। इस बार अगर रंबल मैच के विजेता मैकइंटायर नहीं भी रहेंगे तो उनके लिए WrestleMania में बड़ा मोमेंट मिलेगा। WWE ने उनके लिए काफी बड़ा प्लान तैयार किया है।

मैकइंटायर के लिए पिछले दो साल काफी शानदार रहे हैं। साल 2020 में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। ये उनके करियर का सबसे बड़ा मोमेंट था। हालांकि इस दौरान एरीना में फैंस मौजूद नहीं थे। इसके बाद मैकइंटायर का चैंपियनशिप रन भी अच्छा चला था। Raw में उन्होंने बेहतरीन काम किया था। पिछले साल के अंत में हुए WWE ड्राफ्ट में उन्हें रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया था। फैंस ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी का इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links