"मैं तुम्हारे खिलाफ आ रहा हूं"- WWE Royal Rumble 2023 से 8 दिन पहले Seth Rollins ने Roman Reigns को ललकारा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) को खतरनाक धमकी दी। 21 जनवरी को पेन्‍सिल्‍वेनिया में सैटरडे नाइट मेन इवेंट का आयोजन हुआ। यहां रॉलिंस का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के साथ हुआ था।

Ad

मैच के बाद सैथ रॉलिंस ने जे ब्रिस्को को ट्रिब्यूट दिया। हाल ही में 38 साल की उम्र में अचानक उनका निधन हो गया था। जब रॉलिंस रिंगसाइड से जा रहे थे तब एक फैन के हाथ में "Rollins for Rumble Winner" का साइनबोर्ड था। रॉलिंस ने इस बोर्ड पर साइन किया। इसके बाद रॉलिंस ने कहा कि रोमन रेंस तुम्हारे खिलाफ आ रहा हूं।

Ad

WWE Royal Rumble में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। यहां होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी। मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा सैथ रॉलिंस भी होंगे। वो इस साल जीत के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। इसी शो में रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। इन दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। रॉलिंस रॉयल रंबल मैच जीतकर रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दिए है।

WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का इतिहास शानदार रहा। दोनों का कई बार मुकाबला हो चुका है। Royal Rumble 2022 में पिछले साल दोनों के बीच अंतिम बार मुकाबला हुआ था। DQ के जरिए इस मैच में रॉलिंस की जीत हुई थी। रोमन ने गुस्से में आकर सैथ के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था। इसके बाद रेफरी ने बड़ा निर्णय लिया।

कई फैंस का मानना है कि WWE में रोमन रेंस की बादशाहत को सैथ रॉलिंस खत्म करेंगे। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ा सरप्राइज सभी के लिए होगा। वैसे इस समय रॉलिंस जबरदस्त काम कर रहे हैं। पिछला साल उनके लिए शानदार रहा था। हाल ही में थ्योरी के साथ उनकी राइवलरी भी जबरदस्त रही। उनकी वजह से ऑस्टिन को बहुत फायदा पहुंचा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications