करीब 4 महीनों से ब्रेक पर चल रहे WWE दिग्गज ने 2024 को लेकर जताई अनोखी इच्छा, चैंपियन बनने का किया दावा

sheamus wwe_
पूर्व WWE चैंपियन ने 2024 क लिए अनोखी इच्छा जाहिर की

WWE: WWE के कई टॉप सुपरस्टार्स अलग-अलग कारणों से ब्रेक पर चल रहे हैं, जिनमें एक नाम शेमस (Sheamus) का भी है। उनका आखिरी मैच 18 अगस्त के स्मैकडाउन (SmackDown) में आया था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। अब उन्होंने 2024 को लेकर एक अनोखी इच्छा जताई है। वो कई महीनों से कंधे की चोट के कारण ब्रेक पर चल रहे हैं।

Ad

शेमस पिछले कई महीनों से वापसी की खबरों के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर रिटर्न की ओर इशारा किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप विनिंग मोमेंट्स को शेयर किया और कैप्शन में लिखा:

"अभी और चैंपियनशिप जीत आनी बाकी हैं।"

ये देखना दिलचस्प होगा कि द केल्टिक वॉरियर कब तक वापसी करते हैं और वो किस टाइटल को अपना टारगेट बनाते हैं। 2023 में ड्राफ्ट से पहले उनकी दुश्मनी गुंथर से चल रही थी और दोनों के बीच बहुत जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले थे। WrestleMania 39 में उनका ड्रू मैकइंटायर और गुंथर के खिलाफ मैच आइकॉनिक रहा था

Ad

2024 में बहुत बड़े मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं WWE सुपरस्टार Sheamus

शेमस चाहे अभी चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्होंने 2024 के लिए अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। वो पिछले साल भी कई खतरनाक एक्शन से भरपूर मुकाबलों में शामिल रहे थे और अब एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने 2024 के सबसे धमाकेदार मुकाबले में शामिल होने की इच्छा जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:

"2022, 2023 और अब 2024 में भी मैच ऑफ द ईयर का हिस्सा बनना चाहता हूं।"
Ad

आपको याद दिला दें कि शेमस पिछले डेढ़ दशकों से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने ढ़ेरों उपलब्धियां हासिल की हैं। वो 4 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं।

ये भी गौर करने वाली बात है कि उनके ब्रेक पर जाने के बाद द ब्रॉलिंग ब्रूट्स का अंत हो चुका है। रिज हॉलैंड को ऑन-स्क्रीन नहीं देखा गया है, लेकिन बुच निरंतर मैच लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शेमस की वापसी के बाद उन्हें किस तरीके से बुक किया जाता है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications