Gunther: WWE WrestleMania 39 Night 2 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए शानदार ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। गुंथर (Gunther) ने अपने टाइटल को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शेमस (Sheamus) के खिलाफ डिफेंड किया। तीनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। गुंथर ने अंत में अपना टाइटल रिटेन कर लिया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill..The reign of The Ring General continues! #WWE #WrestleMania11235#AndStill..The reign of The Ring General continues! 😤#WWE #WrestleMania https://t.co/rlKvd4ShCgखैर ये मुकाबला फैंस की उम्मीद के मुताबिक रहा। गुंथर को 295 दिन हो गए थे। ऐसा लगा कि उनकी बादशाहत इस बार खत्म होगी। तीनों सुपरस्टार्स ने बहुत ही धमाकेदार मूव्स लगाए। खासतौर पर मैकइंटायर और शेमस ने तो सभी हदें पार कर दी थी। ड्रू ने क्लेमोर किक्स की बरसात की, वहीं शेमस ने भी ब्रॉग किक से परेशान किया। बीच-बीच में गुंथर ने भी अपने सुपलेक्स से मैकइंटायर और शेमस की हालत खराब कर दी। ये मैच लंबा भी चला। मैकइंटायर और शेमस की हालत खराब हो चुकी थी। मैच के दौरान शेमस और मैकइंटायर ने मिलकर भी गुंथर के ऊपर अटैक किया। दोनों ने गुंथर पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन दे दिए थे। मैच का अंत भी जबरदस्त रहा। शेमस और मैकइंटायर ने एक-दूसरे की हालत खराब कर दी थी। मुकाबले में आगे कुछ भी हो सकता था। बता पाना मुश्किल था कि किसकी जीत होगी। खैर शेमस और ड्रू की बुरी हालत का फायदा अंत में गुंथर ने उठाया। उन्होंने टॉप रोप से आकर बहुत तेजी से दोनों सुपरस्टार्स को पावरबॉम्ब दे दिया। इसके बाद गुंथर ने ड्रू को पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली। WWE में गुंथर का टाइटल रन अभी भी बरकरारये मैच इतना शानदार था कि फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। हार के बाद मैकइंटायर और शेमस जरूर निराश हुए होंगे। वहीं गुंथर ने बता दिया कि उनका टाइटल रन अभी खत्म नहीं होगा। WWE ने अभी भी उनके ऊपर भरोसा जताया है। यहां से इस बात के संकेत मिल गए है कि गुंथर का टाइटल रन अभी और लंबा जाएगा। देखना ये भी होगा कि मैकइंटायर और शेमस के लिए कंपनी ने आगे क्या प्लान बनाया होगा। दोनों को अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Legit MOTY contender.#WWE #WrestleMania164Legit MOTY contender.#WWE #WrestleMania https://t.co/6aDaO8XZVAWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।