Sheamus Shared Personal Update: 47 साल के दिग्गज शेमस (Sheamus) WWE टीवी से अनुपस्थिति के दौरान अपनी लाइफ की सबसे अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। उन्होंने इस बार एक पर्सनल अपडेट साझा किया है, जिसे जानकर फैंस को बहुत खुशी होगी। शेमस ने अपनी वापसी के बारे बता दिया है। साथ ही साथ अपनी जबरदस्त फीजिक दिखाकर उन्होंने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसा लग रहा है कि वो बहुत जल्द रिंग में एंट्री कर कुछ बड़ा करने वाले हैं।
इस महीने की शुरुआत में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में शेमस ने 9वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्हें रोमन रेंस ने एलिमिनेट किया था। हालांकि, वो किसी को रिंग से बाहर नहीं कर पाए। एक तरह से कहा जाए तो वो रंबल मैच में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। चौंकाने वाली बात ये रही कि इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। शेमस ने पिछले कुछ महीनों में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ये ही एक ऐसा टाइटल है जिसे वो अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं।
WrestleMania 41 नजदीक आ रहा है। 19 और 20 अप्रैल को इसका आयोजन होगा। फैंस अब उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, मौजूदा समय में उनकी अनुपस्थिति फैंस को जरूर चिंतित कर रही है। शेमस ने सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त बॉडी इस बार दिखाई। वो काफी अच्छे शेप में लग रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा,
द बीस्ट इज बैक।
WWE रिंग में जल्द वापसी कर सकते हैं शेमस
शेमस ने सोशल मीडिया के जरिए ये बता दिया है कि वो बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं। वैसे उनकी जबरदस्त बॉडी को देखकर लग रहा है कि उन्होंने बहुत मेहनत की है। शेमस ने पिछले कुछ महीनों में बढ़िया काम किया है। वो मौजूदा समय में चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं। अगर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप वो जीत जाएं तो फिर सभी को अच्छा लगेगा। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शेमस के लिए फ्यूचर में अच्छा प्लान बनाया होगा। शेमस 47 साल के हो चुके हैं। अब वो जल्द ही अपने रिटायरमेंट के बारे में भी सोचेंगे।