पूर्व WWE चैंपियन The Great Khali का NJPW में खतरनाक अवतार हुआ वायरल, देखें मजेदार वीडियो

the great khali wwe njpw
द ग्रेट खली की NJPW के दिनों का वीडियो हुआ वायरल

The Great Khali: भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली (The Great Khali) को WWE ने प्रो रेसलिंग यूनिवर्स में नई पहचान दिलाई थी, लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि उससे पहले खली, जापानी प्रमोशन NJPW में भी काम कर चुके थे। विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रमोशन ने खली के कारण 'पंजाबी प्रिज़न' नाम के मैच की शुरुआत की थी।

Ad

एक समय पर खली, NJPW के मेंस रोस्टर को डोमिनेट किया करते थे। आपको याद दिला दें कि रेसलिंग के अलावा खली कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं, जिनमें 'द लॉन्गेस्ट यार्ड', 'कुश्ती' जैसी सफल फिल्में शामिल हैं और साथ ही वो कई टीवी शोज़ भी नजर आ चुके हैं।

अब Wrestlelamia नाम के यूट्यूब चैनल पर खली के NJPW करियर के समय की वीडियो शेयर की गई है, जिसमें भारतीय सुपरस्टार के जापानी प्रमोशन में किए गए काम को हाइलाइट किया गया। वहीं Wrestlelamia ने ट्विटर पर लिखा:

"हम चाहे द ग्रेट खली के WWE में काम का मजाक उड़ाते हों, लेकिन वो NJPW में बहुत खतरनाक रेसलर प्रतीत होते थे।"

youtube-cover
Ad

फैंस ने WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली के NJPW करियर पर प्रतिक्रिया दी

अधिकतर रेसलिंग फैंस द ग्रेट खली के NJPW में रहे अवतार को देख चौंक उठे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनकी WWE में बुकिंग पर सवाल उठाए।

Ad

"ये कौन सा साल है और अब क्या बदल गया है? ये जैसा दिन और रात बदलने जैसा है।"

Ad

"मैं अपने बचपन में खली के इस अवतार को क्यों नहीं देख पाया।"

Ad

"उनका डेब्यू, अंडरटेकर और बिग शो के साथ फ्यूड बहुत शानदार रही थीं, लेकिन आगे चलकर वो केवा हंसी का पात्र बनकर रह गए।"

Ad

"NJPW में बिना कोई संदेह उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। मैं सोचता हूं कि WWE में अपने शुरुआती समय में उन्होंने ऐसा किया होता तो क्या होता, लेकिन विंस मैकमैहन ने खली को लेकर एक अलग राह चुनी। कुछ ऐसा ही उन्होंने आंद्रे द जायंट के साथ किया था, जो काफी अच्छे एथलेटिक मूव्स लगाने में सक्षम थे।"

Ad

"WWE में आने तक खली के पैर जवाब देने लगे थे। वहीं मेरा ये भी मानना है कि विंस मैकमैहन, भारतीय और जापानी रेसलर्स को अच्छे तरीके से बुक नहीं कर पा रहे थे। मैं इसलिए खली के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने से बहुत उत्साहित था।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications