Brock Lesnar ने Raw में तोड़ा बड़ा नियम, WWE दिग्गज ने किया बड़ा दावा

brock lesnar
क्या ब्रॉक लैसनर से बड़ी गलती हुई?

Brock Lesnar: WWE Raw के हालिया एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने एक शानदार प्रोमो कट करते हुए बताया कि वो हमेशा बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बारे में सोचते रहते हैं। अब ऐसा लगता है जैसे उन्होंने रॉ (Raw) के दौरान एक नियम तोड़ दिया था। इस दौरान लैसनर ने अपनी पत्नी, सेबल (Sable) का भी नाम लिया। सेबल पूर्व WWE सुपरस्टार रही हैं, लेकिन कंपनी के साथ उनके खराब संबंधों के कारण उनका नाम ऑन-स्क्रीन नहीं लिया जाता।

अब कंपनी के पूर्व हेड राइटर विंस रुसो ने कहा है कि वो Brock Lesnar के मुंह से सेबल का नाम सुन कर चौंक उठे थे। उन्होंने Sportskeeda Wrestling के WWE Raw Review शो पर विंस ने कहा:

"मैं चौंक उठा था क्योंकि मैंने उन्हें कभी ऐसा करते नहीं देखा है। उनके मुंह से सेबल का नाम सुनना मेरे लिए चौंकाने वाला लम्हा रहा और उन्हें क्राउड से जबरदस्त रिएक्शन इसलिए मिला क्योंकि हमने शायद उन्हें ऐसा अपनी पत्नी का जिक्र करते कभी नहीं देखा। हम सब जानते हैं कि सेबल उनकी पत्नी हैं, लेकिन मैं सोचता हूं कि उन्होंने कैसे एक बीस्ट होने से बेबीफेस किरदार में आने तक का सफर तय किया है।"

youtube-cover

WWE Raw में Brock Lesnar के सामने Bobby Lashley ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इंकार किया

WWE Raw में इस हफ्ते Brock Lesnar ने बताया कि वो Elimination Chamber 2023 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच के लिए कई मिलियन डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट लेकर आए हैं। मगर द ऑलमाइटी ने कहा कि वो केवल अपनी मर्ज़ी के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो साइन करने से पहले अपने मैनेजर और लॉयर की सलाह लेना चाहते हैं।

इससे द बीस्ट को गुस्सा आ गया और अगले ही पल लैश्ले को 2 बार खतरनाक अंदाज में एफ-5 लगा दिया। अब अगले हफ्ते उनका Elimination Chamber 2023 में मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होगा। उनकी दुश्मनी को देखते हुए इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में जबरदस्त ब्रॉल का देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now