WWE Raw में Seth Rollins के ऊपर खतरनाक अटैक करने वाले फेमस Superstar की बुकिंग पर उठे सवाल, दिग्गज ने लगाए आरोप

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Jim Cornette: पूर्व WWE मैनेजर जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को लेकर बड़ा बयान दिया है। कॉर्नेट ने उनकी बुकिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए है। रॉ (Raw) में थ्योरी ने इस बार अपना आपा खो दिया था। डॉल्फ जिगलर (Dolph Ziggler) के साथ उनका मुकाबला हुआ। DQ के जरिए ये मैच खत्म हुआ।

Ad

पूर्व WWE मैनेजर जिम कॉर्नेट ने दिया बहुत बड़ा बयान

ऑस्टिन थ्योरी ने सैथ रॉलिंस के ऊपर भी खतरनाक अटैक किया। रॉलिंस ने अपनी चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की थी। Jim Cornette Drive Thru के हालिया एपिसोड में कॉर्नेट ने कहा,

थ्योरी का MITB ब्रीफकेस कैश-इन फेल हो गया। इससे पहले लूजिंग स्ट्रीक भी उनकी रही थी। किसी को ये आइडिया सही लगा कि इसका गुस्सा उन्हें निकालना चाहिए। टाइटल नहीं जीतने पर उनका दिमाग खराब हो गया और इस आइडिया को आगे बढ़ाया गया। थ्योरी के साथ कुछ अच्छा नहीं किया गया। उनकी बुकिंग बहुत बेकार रही है। फैंस के सामने कुछ अच्छा वो नहीं कर पाए। शायद अब इस चीज को वो सही कर रहे हैं। अब वो फैंस को कुछ समय के लिए प्रभावित करने में लगे हैं।

youtube-cover
Ad

ऑस्टिन थ्योरी की बुकिंग पिछले कुछ समय से बिल्कुल भी सही नहीं रही है। विंस मैकमैहन ने उन्हें पिछले साल के अंत से अच्छा पुश दिया था। ट्रिपल एच ने जब से कंपनी की जिम्मेदारी संभाली तब से थ्योरी का पुश रूक गया। शायद ट्रिपल एच ने उन्हें फ्यूचर के बड़े सुपरस्टार के रूप में नहीं देखा। लगातार कई मुकाबलों में थ्योरी को हार का सामना भी करना पड़ा था।

थ्योरी ने कुछ हफ्ते पहले सैथ रॉलिंस के ऊपर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। एक समय लगा था कि वो आराम से जीत जाएंगे लेकिन बॉबी लैश्ले ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। इसका फायदा रॉलिंस को मिला। उन्होंने थ्योरी के खिलाफ अपनी यूएस चैंपियनशिप रिटेन कर ली। थ्योरी का चैंपियन बनने का सपना टूट गया। अब उनकी बुकिंग आगे किस तरह होगी ये भी देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications