451 दिनों तक चैंपियन रहे रेसलर ने की WWE में धमाकेदार वापसी, रिंग में मचाया धमाल; डेढ़ साल बाद जीता पहला मैच

Ujjaval
WWE में पूर्व चैंपियन की वापसी हुई (Photo: WWE.com)
WWE में पूर्व चैंपियन की वापसी हुई (Photo: WWE.com)

Meiko Satomura Makes In-Ring Return: WWE ने ओसाका, जापान में 25 जुलाई 2024 को एक लाइव इवेंट का आयोजन किया था। इस शो में कई बड़ी चीज़ें हुई और एक पूर्व चैंपियन की वापसी देखने को मिली। काफी समय से एक्शन से दूर चल रहीं मेको सतोमूरा (Meiko Satomura) ने वापसी की। आपको बता दें कि वो पूर्व NXT UK विमेंस चैंपियन हैं। वो 500 से ज्यादा दिनों से एक्शन से दूर थीं।

Ad

मेको सतोमूरा ने एक टैग टीम मैच द्वारा धमाकेदार वापसी की। उन्होंने Mae Young Classic 2018 में हिस्सा लिया था लेकिन 2020 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। कुछ समय बाद वो NXT UK विमेंस चैंपियन बन गईं और उनका टाइटल रन 451 दिनों तक चला। वो इसे मैंडी रोज़ के खिलाफ टाइटल यूनिफिकेशन मैच में हार गई थीं।

मेको की आखिरी अपीयरेंस 7 मार्च 2023 को आई थी, जहां उन्हें रॉक्सेन परेज़ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ओसाका, जापान में हुए लाइव इवेंट में मेको सतोमूरा ने रिटर्न किया और वो 8 विमेन टैग टीम मैच का हिस्सा बनीं। उन्होंने बियांका ब्लेयर, जेड कार्गिल और बेली के साथ टीम बनाकर डैमेज कंट्रोल और टिफनी स्ट्रैटन का सामना किया।

इस मुकाबले में मेको ने धमाल मचाया और अंत में डकोटा काई को पिन करके अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। आपको बता दें कि यह सतोमुरा की डेढ़ साल बाद पहली जीत रही। उनकी आखिरी हार रॉक्सेन परेज़ के खिलाफ 7 मार्च 2023 को NXT RoadBlock में आई थी।

Ad

जापान में हुए WWE SuperShow में और क्या-क्या हुआ?

ओसाका जापान में हुए इस शो में लिव मॉर्गन ने इयो स्काई को हराकर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन की। इसके अलावा सैमी ज़ेन ने आईसी चैंपियनशिप मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो को पराजित किया। जजमेंट डे ने अपने टैग टीम टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। डेमियन प्रीस्ट ने जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का बचाव किया।

गुंथर ने रे मिस्टीरियो को पराजित कर दिया। इसके अलावा द ब्लडलाइन को केविन ओवेंस और एलए नाइट पर जीत मिली। मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल रिटेन रखा। WWE का अगला लाइव इवेंट जापान के ही टोक्यो शहर में है। ओसाका में हुए शो में कई जापान के स्टार्स नज़र आए थे और इस चीज़ की उम्मीद टोक्यो में भी लगाई जा सकती है।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications