Brock Lesnar के पुराने दुश्मन और एक पांव वाले Superstar ने 19 साल बाद WWE में की वापसी, ट्विटर पर पोस्ट की शानदार तस्वीर

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ रही थी राइवलरी
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ रही थी राइवलरी

Zach Gowen: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के पुराने दुश्मन जैक गोवेन (Zach Gowen) ने WWE में वापसी कर ली। उनके द्वारा किए गए ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी मिली। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो मौजूद थे। आपको बता दें जैक गोवेन का कई साल पहले एक पांव कट गया था। WWE इतिहास में एक पांव वाले सुपरस्टार गोवेन ही है। कंपनी ने उन्हें साल 2003-04 के टाइम पर साइन किया था।

Ad

WWE दिग्गज Brock Lesnar ने की थी हालत खराब

शुरूआत में SmackDown में उन्होंने काम किया था। WWE टीवी पर कुछ दिग्गजों के साथ उनकी फ्यूड जबरदस्त रही। इसमें विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे। लैसनर के साथ उनका सिंगल्स मुकाबला भी हुआ था। इस राइवलरी में लैसनर ने गोवन की हालत खराब कर दी थी।

19 साल बाद गोवन ने कंपनी में वापसी कर ली। उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और WWE को धन्यवाद दिया।

Ad

गोवन को कंपनी ने साल 2004 में रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य कंपनियों में काम किया। कुछ शानदार मुकाबले लड़े। साल 2021 में गोवन ने कहा था कि वो अब फुल टाइम परफॉर्मर के रूप में WWE में वापसी नहीं करना चाहते हैं।

Ad

गोवन की वापसी के बारे में तो पता चल गया लेकिन उनका रोल क्या रहेगा ये देखने वाली बात होगी। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट भी होगा। यहां होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। WWE ने इस बारे में जरूर सोचा होगा। गोवन आने वाले समय में अपने फैंस को बड़ा अपडेट देंगे। अगर वो WWE रिंग में कुछ मुकाबले लड़ेंगे तो फिर मजा आएगा। अपने छोटे से करियर में हमेशा उन्होंने अपने फैंस का दिल जीता। अगर उन्होंने फुल टाइम रेसलर के रूप में वापसी की है तो आगे जाकर लैसनर के साथ उनका मुकाबला हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications