"The Great Khali ड्रेसिंग रूम में अकेले बैठे रहते थे" - WWE दिग्गज ने भारतीय Superstar को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

the great khali wwe
द ग्रेट खली को लेकर दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा

The Great Khali: WWE में द ग्रेट खली (The Great Khali) ने पहला कदम 2006 में रखा और उसके एक साल बाद वो कंपनी में सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने। 2006 से 2008 के समय में उन्हें बड़ा पुश मिला और इस दौरान उन्होंने द अंडरटेकर, रे मिस्टीरियो और केन जैसे दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़े।

अब Story Time With Dutch Mantell पर WWE में पूर्व मैनेजर रहे डच मैंटेल ने खली के बैकस्टेज बर्ताव के बारे में बात की है। उन्होंने खली की तुलना महान रेसलर आंद्रे द जायंट से की। मैंटेल ने कहा:

"मुझे उनके बारे में ज्यादा बातें याद नहीं हैं लेकिन इतना याद है कि वो अक्सर ड्रेसिंग रूम में अकेले बैठे रहते थे, आंद्रे द जायंट भी ऐसा ही किया करते थे। वो ज्यादा घूमते नहीं थे और जब एक जगह बैठ जाते, काफी देर वहीं बैठे रहते थे।"

youtube-cover

WWE में द ग्रेट खली ने कब लड़ा था अपना आखिरी मैच?

जैसा कि हमने आपको बताया कि द ग्रेट खली 2006 से 2008 के समय बड़े हील सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अचानक उनके कैरेक्टर कमजोर पड़ने लगा और एक ऐसा भी समय आया जब वो एक जॉबर की भूमिका में नजर आने लगे थे।

आपको याद दिला दें कि उनका WWE टीवी पर आखिरी अपीयरेंस 2018 Greatest Royal Rumble में हुआ, जिसमें वो एक भी सुपरस्टार को एलिमिनेट नहीं कर पाए थे। उससे पूर्व वो आखिरी बार 2017 में जिंदर महल के वर्ल्ड टाइटल रन के दौरान नजर आए।

youtube-cover

वहीं उनके कंपनी में आखिरी वन-ऑन-वन मैच की बात करें तो वो 2014 में आया, जिसमें उनकी भिड़ंत रुसेव से हुई थी। उस साल अक्टूबर महीने के SmackDown एपिसोड में भारतीय दिग्गज को हार झेलनी पड़ी थी। अब खली अपनी रिटायरमेंट को इंजॉय कर रहे हैं और 2021 में उन्हें हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।