'John Cena की तुलना Roman Reigns के अलावा...'- WWE दिग्गज Vince McMahon को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

wwe
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Former Superstar EC3 On Vince McMahon: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का उदय विंस मैकमैहन की देखरेख में हुआ। उन्हें विंस ने हमेशा जॉन सीना के उत्तराधिकारी के रूप में देखा। पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने खुलासा किया है कि जब किसी की तुलना फ्रैंचाइज प्लेयर से की जाती थी तो विंस को इससे नफरत होती थी। ये उन्होंने बड़ा बयान इस बार दिया है। WWE में विंस मैकमैहन ने कई सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाया। हर एरा में नए रेसलर्स ने आकर अपना जलवा दिखाया। कुछ को सफलता मिली और कुछ गुमनाम हो गए।

Ad

WWE को आगे बढ़ाने में जॉन सीना का बहुत बड़ा योगदान रहा। फेस के रूप में उन्होंने कई साल तक लगातार काम किया। WWE यूनिवर्स में उनका प्रभाव देखते ही बनता है। कई बार ये कहा गया कि WWE में जॉन सीना जैसा कोई दूसरा नहीं आएगा लेकिन रोमन रेंस ने अपने करियर से इस धारणा को बदल दिया। रेंस अब कंपनी के टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। अपने जबरदस्त प्रदर्शन से वो फैंस का दिल जीत चुके हैं।

Sportskeeda The Wrestling Outlaws के लेटेस्ट एपिसोड में EC3 ने बताया कि कैसे विंस मैकमहैन को ये पसंद नहीं था कि जॉन सीना की किसी से तुलना की जाए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि विंस ने सीना की तुलना एक बार खुद रोमन रेंस से की थी। EC3 के अनुसार,

जहां तक मुझे याद है कि जॉन सीना की तुलना किसी से भी करने पर विंस मैकमैहन गुस्सा हो जाते थे। उन्हें इस चीज से बहुत नफरत थी। इसलिए ये काफी फनी था कि उन्होंने खुद रोमन रेंस की तुलना उनसे की। रोमन निश्चित रूप से अगले द मैन थे।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस की हुई थी हार

साल 2020 में रोमन रेंस ने WWE में हील टर्न लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ऐसी उड़ान भरी की वो आज कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन को हराकर उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications