WWE से हाल ही में निकाले गए रेसलर ने नए लुक से ढाया कहर, खास हेयरस्टाइल के साथ कुछ ऐसे आए नज़र

WWE
देखिए फेमस स्टार की खास तस्वीरें (Photo: X/@elektralopezwwe)

Former WWE Star New Look: हाल ही में WWE ने SmackDown स्टार इलेक्ट्रा लोपेज (Elektra Lopez) को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। पिछले कुछ समय से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आई थीं। इसके पीछे के कारण का भी खुलासा नहीं किया गया था। खैर WWE से जाने के बाद लोपेज का नया लुक सामने आया है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका हेयरस्टाइल गजब का लग रहा है। स्टार की इन फोटो को देखकर जरूर आप भी खुश हो जाएंगे।

Ad
Ad

6 दिसंबर, 2024 को इलेक्ट्रा लोपेज को विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले दौर में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से लिगाडो डेल फैंटासमा ग्रुप की सदस्य एक्शन में नज़र नहीं आईं। मेन रोस्टर में उनका करियर ज्यादा कुछ खास नहीं रहा। NXT में जरूर उन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी थी। बहुत कम समय में उन्होंने फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। उम्मीद थी कि कंपनी द्वारा आने वाले समय में उन्हें पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

इलेक्ट्रा लोपेज पहले से अपने लुक में बदलाव के लिए जानी जाती हैं। WWE से जाने का बाद वो अपने फ्री समय का उपयोग भी भरपूर कर रही हैं। लोपेज ने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया है। अपने लुक से उन्होंने इस बार कहर ढा दिया है। आपको पूर्व WWE स्टार का ये मजेदार अंदाज काफी पसंद आएगा। आप उनकी पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार इलेक्ट्रा लोपेज को अन्य जगह मिल सकती है बड़ी सफलता

इलेक्ट्रा लोपेज अभी 31 साल की हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो रेसलिंग में नाम बनाने के लिए उनके पास काफी समय है। WWE में रहकर उन्होंने अच्छा अनुभव हासिल कर लिया है। अब वो इसका प्रयोग किसी अन्य कंपनी में कर सकती हैं। AEW द्वारा उन्हें मौका दिया जा सकता है। WWE में आने से पहले ROH में भी वो काम कर चुकी हैं। ऐसा लगता है कि लोपेज अब कुछ समय आराम करेंगी और उसके बाद ही अपने अगले कदम के बारे में बताएंगी। हालांकि, फैंस को उन्हें दोबारा एक्शन में देखने के लिए 90 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications